फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शरीयत की रोशनी में आपसी मामलों का हल संभव: जमाली

शरीयत की रोशनी में आपसी मामलों का हल संभव: जमाली

Mon, 08 Jan 2018 02:22 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
शरीयत की रोशनी में आपसी मामलों का हल संभव: जमाली
मेरठ। हापुड़ रोड़ स्थित मदरसा जामिया मदनिया में रविवार को दारुल कजा की बैठक आयोजित हुई। जिसमें ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की सलाहकार कमेटी ने मुस्लिम समुदाय की आपसी समस्याओं को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मदरसा इमदादुल इस्लाम सदर बाजार के प्रधानाचार्य मौलाना महफूजुर्रहमान शाहीन जमाली ने कहा कि वर्तमान में जहां हर तरफ इस्लाम को लेकर लोगों में असमंजस पैदा किया जा रहा है, ऐसे मौके पर दारुल कजा का कयाम महत्व रखता है। इस्लाम सिर्फ शांति का पैगाम देता है, जिसका मकसद इंसान को समाज में बराबरी देना है। इसमें मुस्लिमों को न्याय दिलाने का काम होता है। बैठक में काजी-ए-शरीयत दारुल कजा मेरठ मो. हस्सान कासमी ने तीन माह की कारकर्दगी की रिपोर्ट पेश की और दारुल कजा की अहमियत को विस्तार से बताया।
विज्ञापन

दारुल कजा के कनवीनर कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने बताया कि चंद दिनों में मुस्लिम लोगों ने काफी संख्या में अपने निजी मामलों में दारुल कजा की सलाहकार कमेटी से संपर्क किया। उन्होंने मुस्लिमों से आह्वान भी किया, कि वो दारुल कजा से अपने निजी मामलों को हल कराने के लिए लोगों को जागरूक करें। क्योंकि दारुल कजा ऐसा प्लेटफार्म है जहां शरीयत की रोशनी में पूरी निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ परिवारों में समझौते कराने का प्रयास किया जाता है। इसके लिए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मुसलमानों के घरेलू मामले हल कराने के लिये मेरठ में दारुल कजा की स्थापना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तलाक और शादियों में शरीयत के खिलाफ काम करने पर अंकुश लगे। बैठक में मुस्लिम समाज को शरीयत के मुताबिक जिंदगी गुजारने के लिये जल्द बड़े सम्मेलन करने पर विचार हुआ। बैठक में शेखुलहदीस मदरसा गुलजारे हुसैनिया अजराड़ा मौलाना अकीलुर्रहमान कासमी ने दुआ कराई। मौलाना मौ. अब्बास, मुफ्ती हसन, मौलाना मौ. नफीस, मौलाना आस मोहम्मद, सीसीएसयू से डॉ. असलम जमशेदपुरी, एडवोकेट अयाज अहमद, अनस सब्जवारी, कारी अफ्फान कासमी आदि बैठक में मौजूद रहे।
- दारुल कजा की बैठक में मुस्लिमों की समस्याओं पर हुई चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed