{"_id":"5a3439a94f1c1b60678c17c7","slug":"171513372073-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक बाईडांस के सेमीफाइनल में पहुंची मेरठ की अपर्णा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक बाईडांस के सेमीफाइनल में पहुंची मेरठ की अपर्णा
Updated Sat, 16 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। डांस का रियेलिटी टीवी शो लक बाईडांस में क्लासिकल, रोबोटिंग, क्लासिकल, पोप डांसिंग में अपना हुनर दिखाते हुए मेरठ की अपर्णा ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इंचौली थाना क्षेत्र के महल गांव की रहने वाली अपर्णा में डांस का हुनर है।
परिजनों के मुताबिक इस रियलिटी के दिल्ली में हुए ऑडिशन में अपर्णा फेल हो गई। इसके बाद फिर से डांस में कदम साधे और पिछले दिनों करण पब्लिक स्कूल में हुए ऑडिशन में अपर्णा का चयन हुआ। इसके बाद मुंबई में स्टूडियो राउंड हुआ। इसमें दूसरे डांसरों को टक्कर देते हुए टॉप 100 में जगह बनाई। इसके बाद शूटिंग के लिए गुजरात के लक्ष्मी फिल्म सिटी में आमंत्रित किया गया। यहां सेेमीफाइनल की शूटिंग जारी है। बताया कि अपर्णा ने इस ऑडिशन के दौरान क्लासिकल, रोबोटिंग, कंटंपप्रेरी, क्लासिकल, पोप डांसिंग आदि में हुनर दिखाया। अपर्णा ने डांस की बारीकियां शिवांगी संगीत महाविद्यालय, वेस्टर्न डांस रंगशाला में हासिल की। पिता गणेश कुमार ने बताया कि बेटी अपर्णा का सपना बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करना है। ब्रेक डी जैश वर्ल्ड ऑफ इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म लव इन डांस में अपर्णा मुख्य भूमिका में है। अपर्णा की इस कामयाबी पर गांव सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है।