फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आवास विकास की नोटिस की कार्रवाई के बाद मचा हडकंप

आवास विकास की नोटिस की कार्रवाई के बाद मचा हडकंप

Mon, 11 Dec 2017 02:14 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
आवास विकास की नोटिस की कार्रवाई के बाद मचा हडकंप
मेरठ। आवास विकास विभाग द्वारा बकायादारों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारियों ने रविवार को भी कार्यालय में नोटिस तैयार किए। अधिकारियों ने कुछ बकायादारों को छुट्टी के दिन भी आवासों पर नोटिस चस्पा किए। विभाग ने ऐसे 12 सौ आवंटियों पर नोटिस की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सभी आवंटियों पर विभाग का करीब 32 करोड़ रुपया बकाया चल रहा है। 32 वर्षों से आवंटी आवास विकास के कर्जदार चल रहे हैं। इतने साल बीतने के बाद विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई की है। आवंटियों को जल्द बकाया रकम आवास एवं विकास परिषद को चुकानी होगी। ऐसा नहीं करने पर विभाग सभी बकायादारों का आवंटन निरस्त कर करेगा।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी आरपी भास्कर ने बताया कि नोटिस के बाद ग्राहकों ने कार्यालय में संपर्क साधना शुरू कर दिया है। हालांकि इतने वर्षों के बाद आवास विकास अधिकारियों द्वारा बकायादारों पर कार्रवाई गले नही उतर रही है। आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार की सख्ती के बाद आवास विकास विभाग को बकायादारों की याद आई है। इतने वर्षों के बाद अधिकारियों को बकायादारों के विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है। क्योंकि सभी आवंटी मकान बनाकर तभी से यहां रह रहे हैं। 12 सौ लोगों पर एक साथ कार्रवाई करना, आवास विकास अधिकारियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed