फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   निगम की भूमि पर अवैध निर्माण निगम की रडार पर

निगम की भूमि पर अवैध निर्माण निगम की रडार पर

Mon, 04 Dec 2017 07:13 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
निगम की भूमि पर अवैध निर्माण निगम की रडार पर
मेरठ। नगर निगम की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की भरमार है। इनमें सड़क पटरी और तालाब की भूमि मुख्य हैं। ऐसी सभी भूमि पर अवैध कब्जे अब नगर निगम के रडार पर हैं। इन सभी को चिह्नित किया जा रहा है। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की सूची कमिश्नर ने भी मांग ली है। जिससे जाहिर है कि अब अवैध निर्माण पर नगर निगम का बुलडोजर चलेगा।
विज्ञापन

केस नंबर एक
पश्चिमी कचहरी गेट पर सड़क की पटरी अवैध निर्माण से पटी है। कचहरी और हनुमान मंदिर की बगल में लगभग एक दर्जन अवैध दुकानों का निर्माण कर लिया गया है। दुकानें काफी पुरानी हैं। इनसे नगर निगम को किराया भी नहीं मिल रहा है। दुकानों के कारण मार्ग पर हर समय जाम रहता है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लिया। साथ ही नगर निगम से दुकानों की स्थिति की जानकारी दी। इस पर नगर निगम ने पूरी रिपोर्ट तैयार करके कमिश्नर को सौंप दी है।
विज्ञापन

केस नंबर दो
देहली गेट चौराहे पर सरदार पटेल इंटर कॉलेज की दुकानों में झंडे वालों ने बगैर नगर निगम की अनुमति के अवैध निर्माण कर लिया है। इतना ही नहीं नाले पर भी कब्जा कर लिया है। दो माह पहले अपनी दुकान के सामने सड़क पर कब्जा करने की नीयत से नाले की दूसरी पुलिया का निर्माण शुरू कराया। जिसको लेकर विरोध हो गया। जिसके परिणामस्वरूप निर्माण बीच में ही रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध निर्माण की रिपोर्ट तैयार
नगर निगम के संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि अवैध निर्माणों की पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। देहली गेट चौराहे पर नगर निगम की दुकान का मामला किराया विभाग से जुड़ा है। उनको रिपोर्ट भेजी जा रही है। वहीं, कचहरी के बाहर सड़क की पटरी पर बनी दुकानें अवैध हैं। उनको तोड़ा जाएगा।
मुख्य बातें
पश्चिमी कचहरी गेट के बाहर बनी हैं एक दर्जन अवैध दुकानें
देहली गेट चौराहे पर सरदार पटेल स्कूल की दुकान झंडे वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
अवैध निर्माण का मामला कमिश्नर के दरबार में पहुंचा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed