फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विवि ने बढ़ाई सेल्फ फाइनेंस परीक्षा आवेदन की तिथि

विवि ने बढ़ाई सेल्फ फाइनेंस परीक्षा आवेदन की तिथि

Tue, 21 Nov 2017 03:18 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 03:18 AM IST
विज्ञापन
विवि ने बढ़ाई सेल्फ फाइनेंस परीक्षा आवेदन की तिथि
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि ने सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ा दी है। छात्र 27 नवंबर तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। 28 नवंबर तक छात्र कॉलेज में फॉर्म जमा कर सकते हैं। 30 नवंबर को कॉलेज विवि में फॉर्म जमा करेंगे। इस तिथि के बाद किसी भी छात्र का परीक्षा फार्म स्वीकार नहीं होगा। सेल्फ फाइनेंस में संचालित कोर्स में बीबीए, बीसीए, एलएलबी, बीजेएमसी, बीवॉक, बीएससी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी होम साइंस, बीएससी होम साइंस क्लीनिकल न्यूट्रीशिन एंड डाइटीशियन, एमजेएमसी, एमआइबी, एमबीई, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमएससी बायो टेक्नोलॉजी, एमएससी बायो केमिस्ट्री, एमएससी माइक्रोबॉयोलोजी, एमएससी बायो इंफोरमेटिक्स, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमसीएस, एमएससी होम साइंस, एमटेक, बायोटेक, बीटेक, एमबीए सीएस, एमबीए सिविल आदि पाठ्यक्रमों सत्र 2017-18 की पहले सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा होगी। साथ ही वार्षिक प्रणाली के तहत सेल्फ फाइनेंस योजना में संचालित बी-लिब, बीएफए, बीपीएड, बीएससी बायोटेक, बीएससी ऑनर्स बायोटेक, बीएससी माइक्र ोबॉयोलोजी, बीएससी ऑनर्स माइक्रोबॉयोलोजी, बीए, बीएड, बीपीटी, बीओटी, बीएमएलटी, बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक, बीएससी नर्सिंग, एमलिब, एमपीई, एमपीटी, एमएससी नर्सिंग के प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed