{"_id":"5a08b9474f1c1b72548bca32","slug":"171510521159-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव ़
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। रालोद नेताओं ने निकाय चुनाव में उतरे प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। जिलाध्यक्ष राहुल देव व निकाय चुनाव कमेटी के मंडल अध्यक्ष एनुद्दीन शाह ने सभी बड़े नेताओं की जिम्मेदारी तय कर दी है।
रालोद ने पहली बार निकाय चुनाव में सिंबल के साथ भागीदारी की है। नगर निगम चुनाव में पार्टी ने मेयर प्रत्याशी के साथ ही 32 पार्षद प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए हाईकमान ने सभी छोटे-बड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं को जुट जाने के निर्देश दिए हैं। पूर्व प्रदेश संगठन प्रभारी निकाय चुनाव कमेटी के मंडल अध्यक्ष एनुद्दीन शाह ने बताया कि जहां पार्टी की अच्छी पकड़ है वहीं पर प्रत्याशी उतारे गए हैं। अब इन्हें जिताना नेताओं और कार्यकर्ताओं का काम है। इसके लिए जिला व प्रदेश कमेटी में शामिल नेता प्रचार में लगे हैं। जिलाध्यक्ष राहुल देव ने बताया कि सभी नेताओं को वार्ड अनुसार जिम्मेदारी दे दी गई है। वे खुद भी सभाओं में जाकर प्रचार कर रहे हैं।