फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्रेनों ने तोड़ा लेटलतीफी का रिकॉर्ड, यात्री रहे घंटों परेशान

ट्रेनों ने तोड़ा लेटलतीफी का रिकॉर्ड, यात्री रहे घंटों परेशान

Thu, 02 Nov 2017 03:10 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 03:10 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों ने तोड़ा लेटलतीफी का रिकॉर्ड, यात्री रहे घंटों परेशान
मेरठ। बुधवार से नई समय सारिणी लागू होने के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। नौचंदी व संगम एक्सप्रेस जहां छह-छह घंटे की देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंचीं, तो उत्कल एक्सप्रेस, सुपर और जनशताब्दी एक्सप्रेस भी लेट हो गईं। जिसके चलते यात्रियों को रोजाना घंटों परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बुधवार से रेलवे की नई समय सारिणी लागू हो गई। समय सारिणी के मुताबिक परिवर्तित समय पर एक-दो ट्रेनों को छोड़कर कोई भी ट्रेन नहीं पहुंची। नौचंदी व संगम एक्सप्रेस हमेशा की तरह बुधवार को भी छह-छह घंटे की देरी से पहुंचीं। इसके अलावा पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, सुपर एक्सप्रेस तीन घंटे और जनशताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंची। गोल्डन टेंपल और शालीमार एक्सप्रेस ही राइट टाइम पहुंचने वाली ट्रेनों मेें रहीं। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी अपने परिवर्तित समय पर नहीं पहुंची। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि नई समय सारिणी को फ्लैक्स पर छपवाने के लिए भेज दिया है। जल्द ही सभी जगह समय सारिणी लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed