फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रोजगार मेला

रोजगार मेला

Thu, 28 Sep 2017 03:03 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
रोजगार मेला
मेरठ। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा लगाए गए रोजगार मेले के तीसरे और अंतिम दिन अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में पहुंची नवभारत फर्टिलाइजर, साईं इलेक्ट्रिकल, एसबीआई लाइफ इंश्योेेेरेंस, चेकमेट, सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन एवं विवो हेल्थ केयर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी टीएन तिवारी एवं यंग प्रोफेशनल रवि कुमार द्वारा वर्तमान में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, साक्षात्कार की तैयारी तथा कार्य स्थलों पर मनोवृत्ति के विषय में काउंसिलिंग की गई। टीएन तिवारी ने बताया मेले में कुल 312 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार के बाद 116 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। तीन दिन के मेले में कुल 261 बेरोजगार युवकों को चयन किया गया। अक्तूबर में भी रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed