{"_id":"598781f64f1c1b01378b468f","slug":"171502052854-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री की कार में ट्रक ने साइड मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री की कार में ट्रक ने साइड मारी
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगर/मेरठ। मवाना रोड पर बहचौला फार्म के पास रविवार दोपहर एक ट्रक ने गाजियाबाद से विधायक और राज्य मंत्री अतुल गर्ग की गाड़ी में साइड मार दी। गाड़ी मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। एस्कोर्ट में मौजूद पुलिसकर्मियों ने ट्रक चालक को इंचौली थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार राज्यमंत्री अतुल गर्ग गाजियाबाद से बिजनौर जा रहे थे। एस्कोर्ट में दो गाड़ियां थीं। सैनी पेपर मिल के पास चालक बिना ध्यान दिए ट्रक को मोड़ते हुए सड़क पर ले आया था। जिससे ट्रक का पिछला हिस्सा राज्यमंत्री की गाड़ी में जा लगा। एस्कोर्ट में मौजूद एचसीपी गजेंद्र सिंह ने ट्रक चालक साकिब निवासी शेखपुरा, बिनौली बागपत के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाने की तहरीर दी। इंचौली पुलिस के अनुसार ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।