{"_id":"5e43119a8ebc3ee5e642e067","slug":"17-docter-will-be-appointed-in-medical-college-meerut-news-mrt46847735","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल को मिलेंगे 17 नए डॉक्टर, 2.75 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल को मिलेंगे 17 नए डॉक्टर, 2.75 करोड़ रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मेडिकल कॉलेज को जल्द ही 17 नए डॉक्टर और दवा के लिए दो करोड़ 75 लाख रुपये मिलेंगे। मंगलवार को प्रमुख सचिव चिकित्सा-शिक्षा रजनीश दुबे ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में यह आश्वासन दिया।
प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने 17 चिकित्सकों के इंटरव्यू लिए थे। वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव को इससे अवगत कराया गया। जून 2020 तक दवाओं के लिए बजट की मांग की गई। दोनों ही मांगों को उन्होंने स्वीकार कर लिया है। प्रमुख सचिव ने मेडिकल में आयुष्मान के मरीज कम देखे जाने पर नाराजगी जताई है। ज्यादा से ज्यादा मरीजों का इलाज करने की हिदायत दी है। दरअसल, आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का इलाज करने में मेडिकल कॉलेज फिसड्डी साबित हुआ है। 15 माह में एक हजार मरीजों का आंकड़ा भी पार नहीं हो पाया है। इस संबंध में चार विभागों (मेडिसिन, सर्जरी, गायनिक और बाल रोग) के प्रभारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था। आयुष्मान योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को हुई थी।