फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   163 couples were married under the Chief Minister's Mass Marriage Scheme.

Meerut News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 163 जोड़ों की शादी कराई

Thu, 12 Feb 2026 09:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
163 couples were married under the Chief Minister's Mass Marriage Scheme.
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादी से पहले बायोमैट्रिक जांच कराते जोडे। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। जिला समाज कल्याण विभाग व खंड विकास कार्यालय मवाना की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 163 जोड़ों की शादी कराई गई। सभी को निर्धारित सामान आदि दिया गया।

गांव मवाना खुर्द स्थित भगवती गार्डन में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 174 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 163 जोड़े ही शादी के लिए उपस्थित हुए। इनमें से 135 हिंदू जोड़ों की विधिविधान के साथ पंडितों द्वारा शादी की प्रक्रिया पूरी कराई गई। जयमाला व फेरे आदि भी हुए। वहीं 26 जोड़ों का निकाह पढ़वाया गया। समारोह में सिख समाज के दो जोड़े भी शादी के बंधन में बंधे।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि योजना में वर्ष 2025-26 में अनुदान राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया। शादी के बंधन में बंधी कन्याओं के खाते में सात हजार रुपये नकद दिए जाएंगे। शेष धनराशि से उपहार आदि दिए जाएंगे। इस बार किसी भी फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सभी नवदंपतियों की मौके पर ही बायोमैट्रिक जांच कराई गई। बायोमैट्रिक जांच पूरी होने के बाद ही सभी के विवाह की विधियों को संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख गीता पायला, नगर पंचायत हस्तिनापुर की चेयरपर्सन सुधा खटीक, ब्लाॅक प्रमुख नितिन पोसवाल, डाॅ. योगेश प्रधान, राहुल मान, खंड विकास अधिकारी मवाना सतीश कुमार, खंड विकास अधिकारी हस्तिनापुर अमरीश कुमार ने भी विचार रखे।

सामूहिक विवाह योजना में शामिल हुए सभी नवदंपतियों को 51 बर्तन, एक पंखा, कूकर, भगोना, ट्राॅली बैग, दो गद्दे, दूल्हा-दुल्हन के पांच जोड़ी कपडे, चांदी की पायल और चुटकी, कंबल आदि दिए गए।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादी से पहले बायोमैट्रिक जांच कराते जोडे। (मवाना)

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादी से पहले बायोमैट्रिक जांच कराते जोडे। (मवाना)

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादी से पहले बायोमैट्रिक जांच कराते जोडे। (मवाना)

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादी से पहले बायोमैट्रिक जांच कराते जोडे। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed