फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छेड़छाड़ का विरोध करने पर दंपती पर हमला

छेड़छाड़ का विरोध करने पर दंपती पर हमला

Mon, 20 May 2019 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर दंपती पर हमला
छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति-पत्नी पर हमला
विज्ञापन

बहसूमा। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को घर के बाहर झाडू लगा रही महिला को देख पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर महिला व उसके पति पर आरोपी युवक ने दरांती से हमला कर दिया। पीड़िता द्वारा थाने में तहरीर दी गई है।

बहसूमा के एक गांव में महिला पति के साथ थाने तहरीर देने पहुंची। युवक के मुताबिक उसकी पत्नी घर के बाहर झाडू लगा रही थी। इसी बीच पड़ोसी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इस दौरान महिला का पति भी मौके पर आ गया। जब दोनों ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोप है कि युवक ने उन पर दरांती से हमला कर दिया। जिसमें महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला द्वारा आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया है। वहीं खबर लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। एसओ रविंद्र कांबोज के मुताबिक घटना में दोनों पक्षों से लोग घायल हुए है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed