फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तीस उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटी में बंद

तीस उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटी में बंद

Fri, 17 May 2019 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
तीस उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटी में बंद
तीस उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटी में बंद
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, आज होती मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। जिला बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति का चुनाव बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। कुल 578 में से 508 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। बीस पदों पर तीस उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया। आज शुक्रवार सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी रामकुमार त्यागी ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी गयी। शुक्रवार को कचहरी स्थित महात्मा गांधी सभागार में मतगणना होगी। दोपहर बाद तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव अधिकारी ने एल्डर्स कमेटी के सदस्य चरण सिंह चौधरी (शर्मा), जितेंद्र मोहन भटनागर, एसके जैन, चंद्रकेश्वर शर्मा, उदयवीर तोमर का शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मतगणना की तैयारी कर ली गयी है। पदाधिकारी व कार्यकारिणी के मतों की गिनती अलग-अलग होगी।
विज्ञापन

उम्मीदवारों ने मांगे वोट
जिला बार एसोसिएशन के प्रबंध समिति के चुनाव मेें महात्मा गांधी सभागार के मुख्य द्वार से पंक्ति में खड़े होकर अध्यक्ष पद के रविंद्र सिंह व विक्रांत भारद्वाज, महामंत्री आनंद कश्यप, सरताज अहमद सहित सभी उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ वोट मांगे। चुनाव में जातिवादी गठबंधन के वरिष्ठ अधिवक्ता भी पूरे समय नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने भी डाले वोट
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में पूर्व विधायक रणवीर राणा, कांग्रेस नेता प्रदीप अरोड़ा, विनय प्रधान, अनिल शर्मा व समाज सेविका शाहीन परवेज, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा शिवकुमार राणा आदि ने कचहरी पहुंचकर मतदान किया। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिये काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed