{"_id":"5cd9da38bdec22076f510d7e","slug":"161557781048-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से शाम तक जाम ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से शाम तक जाम ने किया बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह से शाम तक जाम ने किया बेहाल
दिल्ली रोड पर छूटे लोगों के पसीने
एनसीआरटीसी द्वारा लगाई बैरिकेडिंग से भी शहर में बनी जाम की समस्या
मेरठ। शहर की यातायात व्यवस्था सोमवार को भी खराब रही। सुबह से लगना शुरू हुआ जाम दोपहर तक भीषण हो गया। दिल्ली रोड पर लोगों के भरी धूप में पसीने छूट गए। शाम होते ही फिर अलग-अलग स्थानों और जाम लगना शुरू हो गया।
दिल्ली रोड पर एनसीआरटीसी ने रैपिड रेल के पिलर के लिए मिट्टी की जांच का कार्य चल रहा है। जिसके चलते एनसीआरटीसी ने सड़क पर बैरिकेडिंग करते हुए कार्य शुरू किया है। सोमवार सुबह को दिल्ली रोड पर मंडी गेट और ट्रांसपोर्ट नगर गेट के सामने वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दिल्ली रोड पर कई किलोमीटर जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कोशिश की, लेकिन बैरिकेडिंग से बाधित सड़क होने के कारण जाम लगता चला गया। दिल्ली रोड पर ट्रक, कंटेनर, रोडवेज बस और अन्य भारी वाहनों से यातायात व्यवस्था बे पटरी जैसी नजर्र आई। जिसके बाद दिल्ली रोड पर मेट्रो प्लाजा, एचआरएस चौक, रेलवे रोड चौराहा, जली कोठी और भैसाली के सामने भी जाम लगा रहा। दोपहर को जैसे ही स्कूलों की छुट्टी हुई तो शहर में और भी भीषण जाम लग गया।
दिल्ली रोड पर मंडी गेट से लेकर अतुल माहेश्वरी सेतु पर भी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। रेलवे रोड चौराहे से घंटाघर पर एसपी सिटी कार्यालय की तरफ वाहन जाम में फंस गए। केसरगंज, जली कोठी भैसाली बस अड्डा, बेगम पुल और जीरो माइल पर जाम लगा रहा। दोपहर के समय बच्चा पार्क चौराहे से लेकर खैरनगर चौक तक जाम लगा रहा। कचहरी पुल पर तो जाम का यह हाल था की सौ मीटर की दूरी पार करने में ही लोगों को आधा घंटे से ज्यादा की मशक्कत करनी पड़ी। हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर भूमिया पुल तक भी जाम लगा रहा। भूमिया पुल दो घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। शाम को फिर से दिल्ली रोड पर अलग-अलग स्थानों पर जाम की समस्या बनी रही। परतापुर तिराहे पर भी जाम की समस्या बनी रही। शाम को दिल्ली मेरठ हाईवे पर मोहिउद्दीनपुर में भी वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
अभी और भी बिगड़ेगी व्यवस्था
नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन अधिकारियों के अनुसार शताब्दीनगर से मोदीपुरम तक 180 स्थानों पर मिट्टी की जांच का कार्य किया जाना है। इस दूरी के अंदर 100-100 मीटर पर बैरिकेडिंग कर मिट्टी की जांच का कार्य किया जा रहा है। शताब्दीनगर से मंडी गेट तक मिट्टी जांच का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। लेकिन अब शहर के अंदर मिट्टी की जांच का कार्य किया जाना है। 180 स्थानों में से अभी 87 स्थानों पर मिट्टी की जांच का कार्य पूरा हुआ है। शहर में एचआरएस चौक, मेट्रो प्लाजा, रेलवे रोड चौराहा, केसरगंज, मछेरान, जली कोठी चौराहा, भैसाली बस अड्डा, सोतीगंज, बेगमपुल, जीरो माइल पर जब एनसीआरटीसी बैरीकेडिंग करेगी तो जाम क ी समस्या और भी बढ़ेगी।