फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पांच दिन से अपहृत किशोरी बरामद

पांच दिन से अपहृत किशोरी बरामद

Mon, 13 May 2019 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
पांच दिन से अपहृत किशोरी बरामद
पांच दिन से अपहृत किशोरी बरामद
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। नगर से पांच दिन पूर्व अपहृत किशोरी को पुलिस ने शनिवार रात बरामद कर लिया। वहीं, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। उधर, पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
बता दें कि पांच दिन पूर्व अनुसूचित जाति की किशोरी का समुदाय विशेष के चार लोग अपहरण कर ले गए थे। इससे नगर में तनाव पैदा हो गया था। इसके चलते भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना, चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने कार्यकर्ताओं के साथ थाने का घेराव कर 12 घंटे में किशोरी की सकुशल बरामदगी की मांग की थी। किशोरी बरामद नहीं होने पर चेयरमैन अमित मोहन ने महापंचायत बुलाने की चेतावनी दी थी। जिस पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपहरण एवं एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। मामला बढ़ता देख थानाध्यक्ष शिवदत्त द्वारा शनिवार रात गठित टीम ने हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बरामद कर लिया। वहीं, अपहरण के मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस फरार तीन आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

वहीं, रविवार को हिंदू जागरण मंच एवं भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे। इस पर थानाध्यक्ष शिवदत्त सिंह ने किशोरी की बरामदगी एवं मुख्य आरोपी को गिरफ्तारी की जानकारी दी। इस पर चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने महापंचायत टाल देने की घोषणा कर दी। इस मौके पर चेयरमैन अमित मोहन टीपू, हिंदू जागरण मंच जिला महामंत्री रजनीश विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह प्रजापति, युवा नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा, संयोजक सचिन, नागेश शर्मा, गुड्डू प्रजापति, कपिल लौहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed