फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पिता पुत्री ने तड़प तड़प कर तोड़ा दम, लोग तमाशा देखते रहे

पिता पुत्री ने तड़प तड़प कर तोड़ा दम, लोग तमाशा देखते रहे

Thu, 02 May 2019 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
पिता पुत्री ने तड़प तड़प कर तोड़ा दम, लोग तमाशा देखते रहे
सूचना के बाद भी समय से मौके पर नहीं पहुंची पुलिस
विज्ञापन

इनोवा से मिली शराब, साफ है कि रात को नहीं होती हाईवे पर चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
कंकरखेड़ा। शोभापुर फ्लाईओवर पर पिता-पुत्र ने तड़पकर दम तोड़ दिया और लोग मदद करने के बजाय तमाशा देखते रहे। यह भी सामने आया कि इनोवा गाड़ी में सवार लोग शराब का सेवन कर रहे थे। लेकिन दौराला से कंकरखेड़ा के बीच कहीं भी इनोवा की चेकिंग नहीं हुई। अगर होती तो पुलिस गाड़ी से शराब जब्त कर सकती थी और यह हादसा होने से बच सकता था।
नेशनल हाईवे पर रोजाना हादसे हो रहे हैं। अधिकांश हादसों में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। बुधवार रात जिस इनोवा गाड़ी ने स्कूटी सवार दंपती व बच्ची को टक्कर मारी, उसमें मिली शराब की बोतलों, गिलास व नमकीन से साफ है कि गाड़ी में शराब पार्टी चल रही थी। कार हरिद्वार की ओर से आना बताई गई। मेरठ जनपद की सीमा में दौराला और पल्लवपुरम थाना क्षेत्रों की हाईवे की चेक पोस्टों के सामने के अलावा कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में खिर्वा चौराहा, सरधना चौराहा से यह इनोवा गाड़ी गुजरी थी। जहां पर दोनों ही जगह चेक पोस्ट हैं। पुलिस चेकिंग करने का दावा तो करती है। लेकिन चेकिंग सिर्फ दिखावे की होती है। पुलिस का असल मकसद तो अवैध वसूली करना होता है। सरधना चौपले के तो कई बार अवैध वसूली के मामले सामने आने पर पुलिस को फटकार भी लगी है। अगर पुलिस सही तरीके से चेकिंग करती तो इनोवा सवार किसी भी चेक पोस्ट पर पकड़े जाते और शायद यह हादसा होने से बच जाता।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फ्लाईओवर पर पुलिस के पहुंचते ही इनोवा सवार महिलाओं व युवकों ने गाड़ी से शराब की बोतल, गिलास व नमकीन निकालकर फेंक दी। पुलिस ने उन्हें मौके से उठाना तक जरूरी नहीं समझा। वहीं हादसे के बाद स्कूटी सवार युवक व उसकी बच्ची सड़क पर पड़े काफी देर तक तड़पते रहे। मौके पर खड़े एक युवक ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाने का प्रयास भी किया। लेकिन मदद के लिए लोग आगे नहीं आए। युवकों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस समय पर मौके नहीं पहुंची। लोग तमाशा देखते रहे और पुलिस जब तक पहुंची, तब तक पिता-पुत्री की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कट भी हादसे के लिए जिम्मेदार
हाईवे पर मोदीपुरम फ्लाई ओवर से लेकर जिटौली कट, खिर्वा चौपला, दायमपुर, डाबका गांव, शोभापुर, खड़ौली आदि जगहों पर अवैध कट हैं। जिनकी वजह से भी हादसे होते हैं लेकिन थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस इन पर कोई ध्यान नहीं देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed