फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दूसरे-तीसरे चरण के चुनाव में जुटे भाजपा और सपा नेता

दूसरे-तीसरे चरण के चुनाव में जुटे भाजपा और सपा नेता

Sat, 13 Apr 2019 08:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
दूसरे-तीसरे चरण के चुनाव में जुटे भाजपा और सपा नेता
मेरठ। प्रथम चरण का चुनाव निपट चुका है और दूसरे चरण के मतदान का काउंट डाउन शुरू हो गया है। ऐसे में सभी दल दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। इनमें मेरठ से भी भाजपा और सपा के नेताओं को लगाया गया है।
विज्ञापन

भाजपा ने तीसरे चरण के चुनाव की जो स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, उसमें 40 नाम हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले नंबर पर हैं। मेरठ की बात करें तो तीसरे चरण में भी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी को इस सूची में जगह दी गई है। इनके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से प्रदेश सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी, राज्यमंत्री भूपेंद्र चौधरी, एमएलसी अशोक कटारिया और राजू भैया शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं समाजवादी पार्टी द्वारा संभल और मुरादाबाद के चुनाव में मेरठ से 20 लोगों को लगाया गया है, जिनमें जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, शहर विधायक रफीक अंसारी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, जिला और महानगर कमेटी के कुछ पदाधिकारियों सहित महिला सभा, पिछड़ा मोर्चा, युवजनसभा और सपा छात्र सभा के नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed