{"_id":"5c6879dfbdec22738563ec4f","slug":"161550350815-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ी बाजार में छापा, रोहतक की नाबालिग लड़की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ी बाजार में छापा, रोहतक की नाबालिग लड़की बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर मेरठ में लाकर बेच दिया
नाबालिग लड़की को रोहतक पुलिस ने कबाड़ी बाजार से बरामद किया
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। रोहतक की एक नाबालिग लड़की को एक युवक ने पहले तो प्रेमजाल में फंसाया फिर मेरठ के कबाड़ी बाजार में लाकर बेच दिया। शनिवार देर रात रोहतक पुलिस ने ब्रह्मपुरी पुलिस के साथ मिलकर कबाड़ी बाजार में छापा मारकर लड़की को बरामद कर लिया है।
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले रोहतक से एक नाबालिग लड़की अचानक लापता हो गई थी। लड़की के परिजनों ने ऑनलाइन शिकायत करते हुए अफसरों से कार्रवाई की मांग की। मामले की जांच करते हुए रोहतक पुलिस लड़की के पिता के साथ शनिवार को मेरठ पहुंची और ब्रह्मपुरी पुलिस को साथ लेकर कबाड़ी बाजार स्थित एक कोठे पर छापा मारा। पुलिस ने लड़की को कोठे से बरामद कर लिया, हालांकि कोठा संचालिका पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकली। लड़की ने बताया कि रोहतक निवासी एक युवक ने उसे सप्ताहभर पहले कबाड़ी बाजार में लाकर बेच दिया था। यहां उसे बंधकर बनाकर रखा गया और उससे देह व्यापार कराया गया। रोहतक पुलिस लड़की को लेकर लौट गई।