फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विदाउट सिग्नेचर एडमिट कार्ड से नहीं मिलेगी एंट्री

विदाउट सिग्नेचर एडमिट कार्ड से नहीं मिलेगी एंट्री

Thu, 07 Feb 2019 06:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
विदाउट सिग्नेचर एडमिट कार्ड से नहीं मिलेगी एंट्री
सीबीएसई ने इस साल किया एडमिट कार्ड में बदलाव
विज्ञापन


मेरठ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद् (सीबीएसई) ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड में बदलाव किया है। एडमिट कार्ड पर अगर स्कूल की मुहर, प्रिंसिपल के साइन, छात्र व अभिभावकों के साइन नहीं है तो परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं मिलेगा। सुरक्षा की दृष्टि के तहत बोर्ड ने इस बार एडमिट कार्ड में तब्दीली की है। बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 15 फरवरी से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। स्कूलों के जरिए छात्र अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
बोर्ड ने निर्देश दिया है कि छात्र स्कूलों से अपना एडमिट कार्ड लें। एडमिट कार्ड को अच्छे से पढ़कर जांच लें कि सभी सूचनाएं सही हैं या नहीं। एडमिट कार्ड पर अभिभावक, स्कूल प्राचार्य के हस्ताक्षर होने चाहिए। रोल नंबर की पूरी जानकारी होनी चाहिए। एडमिट कार्ड पर छात्र की फोटो लगी हो, फोटो पर स्कूल की मुहर लगी हो। पहली बार 12वीं कक्षा के छात्रों के एडमिट कार्ड पर रोल नंबर, सेंटर नंबर और डेट शीट भी प्रिंट की गई है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी छात्रों को विशेष सुविधा
सीबीएसई ने इस वर्ष शारीरिक रूप से अक्षम छात्रों की श्रेणी को भी जोड़ा है, जो छात्र पीडब्ल्यूडी श्रेणी में हैं वो भी अपना एडमिट कार्ड अच्छे से जांच लें। एडमिट कार्ड पर राइटर को बैठाने का कोड है या नहीं यह भी जांच लें। अगर राइटर का कोड नहीं हैं तो स्कूल से कोड लें। छात्रों क ी श्रेणी के अनुसार बोर्ड ने कोड दिया है। एस यानि राइटर या लेखक, ई यानि अतिरिक्त समय, ए यानि सहायक डिवाइस, एल यानि लार्ज फांट की सुविधा पीडब्ल्यूडी छात्रों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed