फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवा रालोद ने तहसील में गोवंश बांधने की चेतावनी दी

युवा रालोद ने तहसील में गोवंश बांधने की चेतावनी दी

Sat, 19 Jan 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
युवा रालोद ने तहसील में गोवंश बांधने की चेतावनी दी

विज्ञापन

रालोद ने पंचायत कर भाजपा सरकार पर निकाली भड़ास
सरूरपुर। युवा रलोद कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ एक पंचायत करते हुए गोवंश की समस्या से परेशानी को लेकर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। पंचायत के दौरान गांव के किसानों ने कहा कि भाजपा सरकार ने आवारा पशुओं को छोड़कर उनको बर्बाद करने का काम किया है। ऐसे में दिन रात किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा करनी पड़ रही है।

गांव पांचली बुजुर्ग में शुक्रवार को रालोद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच एक पंचायत आयोजित हुई। जिसमें युवा रालोद के प्रदेश महामंत्री संजय चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। भाजपा सरकार केवल उद्योगपतियों के हितों के लिए कार्य करती है। पिछले काफी समय से यूपी में आवारा पशुओं ने किसानों की फसलों को नष्ट कर दिया है। किसानों ने कहा कि पांचली बुजुर्ग गांव में गोशाला बनाई जा रही थी उसका काम भी रुक गया है लेकिन इसमें कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री झूठ बोलने का काम करते है चाहे गन्ना भुगतान हो या गोवंश पकड़ने का सब झूठा साबित हुआ है । संजय चौधरी ने एसडीएम को फोन कर अवगत कराया और अगर जल्द गोवंश को गोशाला में नहीं पहुंचाया गया तो ये आवारा पशु तहसील में बांधने का काम करने की बात कही। पंचायत की अध्यक्ष अफसर अली व संचालन ताहिर ने किया। यूसुफ आबिद, बबलू पुनिया, कुलदीप हुड्डा, रोहित पुंडीर, नौशाद शहजाद, वकील, चमन कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed