{"_id":"5b54ac5e4f1c1b4a748b663b","slug":"161532275806-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राव को हरियाणा, पंजाब, मुनकाद को राजस्\nथान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राव को हरियाणा, पंजाब, मुनकाद को राजस् थान
Updated Sun, 22 Jul 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बसपा सुप्रीमो ने किया फेरबदल
- पार्टी को दी जा रही धार, दूसरे राज्यों में मजबूत करने की कवायद
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने खास सिपहसालारों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देनी शुरू कर दी है। विधान परिषद में पार्टी के सचेतक अतर सिंह राव को हरियाणा, राजस्थान की जिम्मेदारी दी गई है तो सांसद बाबू मुनकाद अली को राजस्थान का भी प्रभार दिया गया है।
गत दिवस मायावती ने दिल्ली में बैठक कर कई अहम मामलों पर चर्चा की। पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंथन किया और फैसले लिए। मेरठ के दो दिग्ग्जों का पार्टी में और कद बढ़ाया। एमएलसी अतर सिंह राव फिलहाल मध्यप्रदेश का प्रभार देख रहे थे। अब उन्हें हरियाणा, राजस्थान के अलावा खास चंडीगढ़ में काम करने को कहा गया है। पार्टी थिंक टैंक का मानना है कि चुनाव से पहले तैयारी जरूरी है। जब किसी दल के साथ गठबंधन होगा तब होगा लेकिन फिलहाल अपनी तैयारियों को पुख्ता करना है। ऐसे में कैडर बेस्ड लोगों को अहम जिम्मेदारी दी जा रही है। इसके अलावा सांसद मुनकाद अली को भी राजस्थान भेजा गया है। इसके अलावा मुनकाद पर उप्र के भी दो मंडल आगरा और अलीगढ़ रहेंगे। देवीपाटन और श्रावस्ती हटाए गए हैं। अहम बात यह है कि उप्र में पार्टी लगातार समीक्षा कर रही है। टीम ने यहां पुराने कई दिग्गजों को हटाकर नए लोगों को कमान दी थी और पार्टी उसका परिणाम देख रही है।
स्थानीय स्तर पर रार की समीक्षा
बसपा में स्थानीय स्तर पर चल रही रार की भी आला स्तर पर समीक्षा शुरू हो गई है। बसपा में पहले बगावत के सुर कम उठते थे और इसे अनुशासनहीनता माना जाता था पर अब पार्टी बदल रही है। यही कारण है कि आवाज उठ रही है। स्थानीय स्तर पर हाल ही में नाराज कार्यकर्ताओं ने शहर में विभिन्न स्थानों पर पर्चे चिपका दिए। कहा गया कि पार्टी में लगातार बाबा साहब अंबेडकर का अपमान हो रहा है। आरोप पार्टी के पुराने लोगों पर लगा है। इसकी भी समीक्षा आला स्तर पर शुरू की गई है। हालांकि पार्टी पदाधिकारी इसे कुछ ही लोगों की कारस्तानी बता रहे हैं लेकिन इस बाबत आला कमान गंभीर हो गया है।