{"_id":"5b52519a4f1c1b49748b6040","slug":"161532121498-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के दौरान तत्काल होगा फाल्ट ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के दौरान तत्काल होगा फाल्ट ठीक
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान भरपूर बिजली मिलेगी। साथ ही लाइन में फाल्ट होने पर तत्काल ठीक कराया जाएगा। यह निर्देश शुक्रवार को पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नो ट्रिपिंग जोन और कांवड़ यात्रा के संबंध में दिए।
अधीक्षण अभियंताओं ने कार्य योजना से प्रबंध निदेशक को अवगत कराया। इस संबंध में प्रबंध निदेशक ने कहा कि शटडाउन लेने आदि की सूचना सार्वजनिक की जाए, जिससे उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति बाधित होने की जानकारी मिल सके। ऊर्जा मित्र एप के संबंध में निर्देशित किया गया कि उपभोक्ताओं को ऊर्जा मित्र के द्वारा ब्रेकडाउन इत्यादि की सूचना के लिए डाटा शीघ्र अपडेट करा लिया जाए। जिससे कि उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से विद्युत कटौती के वास्तविक समय की सूचना उपलब्ध करायी जा सके।
प्रबंध निदेशक ने कांवड़ यात्रा के संबंध में कहा कि कांवड़ तथा शिवरात्रि के दौरान विद्युत व्यवधानों को तत्काल निस्तारित कराया जाए। सभी तैयारी युद्ध स्तर पर पूर्ण कर ली जाएं। कांवड़ यात्रा के चिह्नित स्थानों की विद्युत लाइनों की जर्जर तार एवं पोल को बदलने, ढीले व लटकते तारो को कसने के निर्देश दिए। जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की होने वाली दुर्घटना से बचा जा सके।