फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कांवड़ यात्रा की निगरानी करेंगे 187 मजिस्ट्रेट

कांवड़ यात्रा की निगरानी करेंगे 187 मजिस्ट्रेट

Wed, 04 Jul 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा की निगरानी करेंगे 187 मजिस्ट्रेट
मेरठ। कांवड़ यात्रा के लिए जिले को 22 जोन में बांटते हुए निगरानी के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट सहित 187 मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे। पूरा कांवड़ मार्ग सुरक्षा घेरे में होगा। यह निर्देश मंगलवार को जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने कांवड़ यात्रा की तैयारी बैठक में दिए।
विज्ञापन

बचत भवन में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि सभी एसडीएम पुलिस अधिकारियों के साथ अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर कांवड़ मार्ग की दशा व स्थिति का आकलन कर तीन दिन में रिपोर्ट देंगे। सभी कांवड़ मार्ग हर दशा में चौड़े व गड्ढा मुक्त होने चाहिए। वहां पर पेयजल, सफाई व प्रकाश आदि के साथ चिकित्सा की भी पूर्ण व्यवस्था हो। इसके लिए संबंधित विभाग तैयारी शुरू कर दें। नगरीय क्षेत्र में नगर निकाय और देहात क्षेत्र में जिला पंचायत सफाई आदि की व्यवस्था देखेगा। स्वास्थ्य, नगर निगम, विद्युत, लोक निर्माण विभाग, पुलिस, जिला पंचायत, एमडीए और सिंचाई विभाग आदि अपनी कार्ययोजना के साथ नोडल अधिकारी भी नामित करें।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन अभी से करें तैयार
डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन चिह्नित करें। ताकि आम जनता को समय से उसकी जानकारी हो सके। मार्गों पर संकेतक भी लगाएं। उन्होंने एमडीए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले कटों को पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर बंद कराएं। विद्युत विभाग के अधिकारी कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी जर्जर तारों को शीघ्र बदलवाएं। कांवड़ कैंपों में अस्थायी विद्युत कनेक्शन देने से पहले सुरक्षा मानकों का पूर्ण ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी जोनवार व्यवस्था
22 जोन में 14 जोन शहरी क्षेत्र में तथा 8 ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे। शहरी क्षेत्र के 14 जोन में 1 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 28 जोनल मजिस्ट्रेट, 62 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित एसीएम अपने-अपने क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के 8 जोन में तीनों तहसीलों के एसडीएम सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 16 जोनल मजिस्ट्रेट, व 62 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए गये हैं। शहरी क्षेत्र में 4 जोनल व 40 सेक्टर, ग्रामीण क्षेत्र में 4 जोनल व 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं। बचत भवन में जिला मुख्यालय स्तर का कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। विद्युत विभाग भी अपना कंट्रोल रूम स्थापित करेगा।
एफडीए रखेगा नजर
कांवड़ यात्रा के अवसर पर भंडारा लगाने वाले शिविरों पर खाद्य विभाग नजर रखेगा। रास्ते में पड़ने वाले होटलों व ढाबों आदि के खाने की गुणवत्ता की भी जांच होगी और रेट तय होंगे। ताकि किसी भी बात पर बवाल न हो।
कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा घेरा
बैठक में एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि जनपद में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। कांवड़ मार्ग पर रूट डायवर्जन कर कटों को बंद किया जाएगा। जो शरारती तत्व माहौल खराब करने का प्रयास करेंगे, उनको किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।

9 अगस्त को जलाभिषेक
एडीएम सिटी मुकेेश चंद्र ने बताया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह से जनपद में कांवड़ियों का आवागमन शुरू हो जाएगा। 9 अगस्त को जलाभिषेक है, इसलिए अगस्त माह के पहले सप्ताह में सबसे ज्यादा भीड़ श्रद्धालुओं की होगी।


खास बातें:
22 जोन में बंटेगा मेरठ जिला कांवड़ यात्रा में
- कांवड़ यात्रा तैयारी बैठक में डीएम ने किया खाका तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed