{"_id":"5b37efcc4f1c1bb51e8b8b15","slug":"161530392524-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव और नवग्रहों के दर्शन कर गदगद हुए भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव और नवग्रहों के दर्शन कर गदगद हुए भक्त
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव और नवग्रहों के दर्शन करके गदगद हुए भक्त
मेरठ। बुढ़ानागेट सनातन धर्म धर्मेश्वर महादेव मंदिर में मृत्युंजय भगवान शिव और नवग्रहों यंत्रों की स्थापना के बाद भक्तों के लिए दर्शन खोल दिए गए। पहाड़ी का दृश्य और झरने के बीच विराजमान भगवान शिव, सोने के कवच के बीच शिवलिंग मंदिर परिसर में स्थापित किए गए नवग्रह जहां भक्तों को भक्तिभाव से जोड़ रहे हैं वहीं पहले ही दिन भगवान के दर्शन करने वालों की भीड़ उमड़ी।
सिद्धपीठ हनुमान मंदिर के ठीक बराबर में धर्मेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की देखरेख में पूरा कार्य हुआ। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को भगवान शिव और नवग्रह यंत्रों की पूजा से मिलने वाले मानव लाभ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आगामी कांवड़ मेले के दौरान महाशिवरात्रि पर मंदिर में जलाभिषेक की विशेष व्यवस्था की जाएगी। क्योंकि पूरे उत्तर भारत में यह पहला मंदिर हैं जहां पर भगवान शिव के साथ नवग्रह यंत्रों के दर्शन करके भक्तों की मनोकामना पूर्ण होगी।
भगवान की उतारी गई आरती
लगातार पांच दिन तक हवन पूजन से मृत्युंजय भगवान शिव और नवग्रह यंत्रों का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम चला। शनिवार को वास्तुविद् वीके सक्सेना ने मूर्ति स्थापना कराई। भगवान की महाआरती की गई। जिसमें उप्र सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मधु वाजपेयी, पूर्व पं. जयनारायण शर्मा, सांसद विजयपाल तोमर, कांता कर्दम, अश्वनी त्यागी, पूर्व महापौर हरिकांत अहलुवलिया, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
मंदिर में चढ़ाया एक बूंद जल
- भगवान शिव, शिवलिंग पर जलाभिषेक के दौरान जल, पानी आदि नालियों में नहीं बहेगा। इसके लिए व्यवस्था की गयी है। एक एक बूंद पानी, दूध भूगर्भ में पहुंचेगा। जो भूगर्भ जल स्तर को बढ़ाए, वहीं मंदिर में दर्शन करने आने वालों को भी जल की महत्ता को समझने का संदेश देगा।
ये भी रहे मौजूद
पार्षद संदीप रेवड़ी, विवेक वाजपेयी, पूर्व पार्षद नरेंद्र उपाध्याय, अप्पू तिवारी, सौरभ शुक्ला, चिराग, आशुतोष राय आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
- बुढ़ाना गेट धर्मेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न
- भगवान आरती को पहुंचे ऊर्जा मंत्री, अन्य भाजपा नेता
- डॉ. लक्ष्मीकांत की पहल से मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार