फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   साकेत में निगम लगायेगा पहला ओपन जिम

साकेत में निगम लगायेगा पहला ओपन जिम

Sat, 19 May 2018 02:36 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
साकेत में निगम लगायेगा पहला ओपन जिम
साकेत में निगम लगाएगा पहला ओपन जिम
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा पार्षदों ने शुक्रवार को नगर आयुक्त मनोज चौहान से मुलाकात करते हुए कई मांग पत्र सौंपे। जिन पर नगर आयुक्त ने कई को मौके पर ही स्वीकार करते हुए कुछ पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

भाजपा पार्षद दल नेता विपिन जिंदल और ललित नागदेव के नेतृत्व में पार्षदों ने नगर आयुक्त को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि शहर के पार्कों में ओपन जिम, वाटर एटीएम और पिंक टॉयलेट स्थापित किये जाएं। इसके साथ ही शहर के नालों की सफाई के लिए पूर्व की तरह नाला गैंग बनाने की मांग उठाई। इन मांगों पर नगर आयुक्त ने कहा कि पहला ओपन जिम साकेत के डी ब्लाक स्थित पार्क में स्थापित किया जायेगा। इसके साथ ही पिंक टॉयलट कैलाश प्रकाश स्टेडियम और साकेत स्थित गोल मार्केट के पास स्थापित करने की बात नगर आयुक्त ने कही। स्टेडियम में पिंक टॉयलेट के लिए क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी से करार करने की बात तय हुई। वहीं दूसरी तरफ नाला सफाई के लिए 15-15 कर्मचारियों का नाला गैंग बनाने की बात कही। इसमें तय हुआ कि ये कर्मचारी संविदा पर लिये जाएंगे। वहीं बीओटी के मामले में उन्होंने कहा कि इस पर भी शीघ्र निष्पक्ष कार्रवाई होगी। इस दौरान पार्षद मनमोहन जौहरी, पंकज गोयल, समीर सिंह, राजेश रोहेला, संदीप गोयल रेवड़ी, अनुज वशिष्ठ, विजय सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed