{"_id":"5ae8d4eb4f1c1b5c098b7882","slug":"161525208299-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीसी में कट लगाकर की जा रही चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीसी में कट लगाकर की जा रही चोरी
Updated Wed, 02 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
एबीसी केबल में कट लगाकर बिजली चोरी
मेरठ। बिजली चोरी रोकने के लिए डाले गए एबीसी केबल में भी कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही है। विद्युत वितरण खंड तृतीय के क्षेत्र में मंगलवार को चलाए गए बिजली चोरी पकड़ों अभियान में दर्जनों लोगों के घर जाकर कनेक्शन चेक किए गए। इसमें आठ उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी होते मिली। पीवीवीएनएल के एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि लक्ष्मणपुरी निवासी जोगेंद्र, अर्जुन, रशीद नगर निवासी मोबीन, जाहिद, रईश, तारापुरी निवासी इरशाद, और उमरदराज के यहां एबीसी केबल काटकर बिजली चोरी पकड़ी गई। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एमडी ने बताया कि सर्वाधिक बिजली चोरी वाले क्षेत्रों में घर-घर कनेक्शन चेक करने का आठ दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान एक मई से शुरू हो चुका है।