{"_id":"5ac538a34f1c1bc3618b58d0","slug":"161522874531-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डेयरी के पशु होंगे जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डेयरी के पशु होंगे जब्त
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुर्माना नहीं दिया तो पशु होंगे जब्त
मेरठ। डेयरियों के खिलाफ धीमी कार्रवाई पर कमिश्नर ने नगर निगम के अधिकारियोें से नाराजगी जताई है। साथ ही चालान काटे जाने के बाद जुर्माना न भरने वाले डेयरी संचालकों के पशुओं को जब्त करने के निर्देश दिए हैं।
कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने बुधवार को कमिश्नरी सभागार में निगम अधिकारियों की बैठक ली। इसमें कमिश्नर ने शहर की 800 डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में पूछा। इस पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुंवरसेन ने 200 डेयरियों के चालान काटे जाने का रिकॉर्ड दिया, लेकिन कमिश्नर संतुष्ट नहीं हुए। कमिश्नर ने कहा कि डेयरियों के कारण शहर गंदा हो रहा है। जिन डेयरियों के चालान काटे जाएं, उनसे जुर्माना भी वसूला जाए। अगर वह जुर्माना नहीं भरते हैं तो उनके पशुओं को जब्त करने का अभियान चलाया जाए। एक माह के भीतर सभी डेयरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मामले में लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।