{"_id":"5aad79e14f1c1bae758b5f3f","slug":"161521318369-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन शुरू
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूल्यांकन शुरू, पहले दिन आधे ही आए परीक्षक
मेरठ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से शुरू हो गया है। हालांकि पहले दिन आधे ही परीक्षक पहुंचे। वहीं वित्त विहीन शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार कर दिया है।
माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश मंत्री मनोज शर्मा का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी, तब तक मूल्यांकन का बहिष्कार रहेगा। उन्होंने बहिष्कार की वजह बताई है कि वित्त विहीन शिक्षकों को मिल रहे मानदेय को सरकार द्वारा अकारण बंद कर दिया गया है। वित्त विहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली लागू नहीं की गई है। इसकेअलावा वित्त् ाविहीन मान्यता की धारा सात (क) को सात (4) में परिवर्तित कर दिया गया है। अगर सरकार मानदेय देने का कोई ठोस आश्वासन नहीं देती तो बहिष्कार आगे भी जारी रहेगा।
वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार ने बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन ज्यादा कॉपियां चेक नहीं हुई हैं, लेकिन आगे तेजी से मूल्यांकन कराया जाएगा। 31 मार्च तक मूल्यांकन पूरा करना है। मेरठ में 2859 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। हाईस्कूल में 1660 और इंटरमीडिएट में 1199 शिक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिकाओं की स्थिति
मूल्यांकन केंद्र कॉपियां आनी हैं कॉपियां आईं
राम सहाय इंटर कॉलेज 2 लाख 21 हजार 35 एक लाख 75 हजार
केके इंटर कॉलेज 2 लाख 22 हजार एक लाख 25 हजार
डीएन इंटर कॉलेज 2 लाख 87 हजार एक लाख 50 हजार
राजकीय इंटर कॉलेज 2 लाख 39 हजार एक लाख 15 हजार