{"_id":"5aa448c44f1c1bab758b4c30","slug":"161520715972-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनकारियों ने की कब्जा मुक्त की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनकारियों ने की कब्जा मुक्त की मांग
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शमशान की भूमि पर कब्जे के विरोध में प्रदर्शन
मेरठ। शमशान की भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्राम अम्हैड़ा जाहिदपुर विकास खंड रजपुरा के ग्रामीणों ने पहले तो गंगानगर चौराहे पर प्रदर्शन किया और बाद में कमिश्नरी चौराहे पर आकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कुंवर पाल ने बताया कि शमशान घाट अम्हैड़ा बिजली घर के सामने स्थित है, उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान पति द्वारा भूमाफिया से सांठगांठ कर शमशान की भूमि के पीछे कालोनी काटी जा रही है और भूमि को बुल्डोजर से खुदवाकर कालोनी के लिए सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। प्रदर्शनकारियों ने कमिश्नरी चौराहे पर आकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर शमशान की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए। इस दौरान देशराज, सुभाष चंद, राजेंद्र, अमित कुमार, विनोद, रोहित, नरेंद्र, धर्मवीर, सूरज आदि रहे।