{"_id":"5a8b3d444f1c1b8e238b98a9","slug":"161519074628-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर 125 लोगों से भरी बस खाई में पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर 125 लोगों से भरी बस खाई में पलटी
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। एनएच-58 पर सरधना चौराहे के पास सोमवार देर रात करीब 125 लोगों से भरी बस खाई में पलट गई। जिसमें 32 लोग घायल हो गए। वहां से गुजर रहे आदर्श युवा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने लोगों को बस से निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक पानीपत से एक बस लखनऊ जा रही थी। कंकरखेड़ा इलाके में नेशनल हाइवे पर स्थित सरधना चौराहे के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस मेें महिलाओं और बच्चों समेत करीब 125 लोग सवार थे। बस पलटने पर बच्चों और महिलाओं में चीख पुकार मच गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे आदर्श युवा सेवा समिति अध्यक्ष अनस चौधरी सहित उनके कार्यकर्ताओं ने बस के शीशे तोड़ लोगों को सुरक्षित निकाला। वह भी लखनऊ जा रहे थे।
कंकरखेड़ा पुलिस ने क्रेन मंगाकर बस को निकाला। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोग सिटी स्टेशन पर छोड़े गए। जबकि कई लोग अपने परिचितों को फोन कर बुलाने में लगे रहे। एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि बस में लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। पुलिस ने उनको सुरक्षित जगह पर छोड़ा है। जहां से वह अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
- 32 लोग घायल, अस्पताल पहुंचाया