{"_id":"5a89e0984f1c1ba4268bb12a","slug":"161518985368-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने कमरे में बंद कर आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने कमरे में बंद कर आग लगाई
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने घर में आग लगाई
मेरठ। टीपी नगर निवासी एक युवक का अपने परिजनों से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते परिजन पास ही दूसरे मकान में रहते हैं। रविवार को युवक की परिजनों ने किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसको लेकर युवक ने अपने घर जाकर एक कमरे में कपड़ों में आग लगा दी। आग लपटे उठती देख लोग दौड़े और आग पर काबू पाया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची थी। एसओ टीपी नगर ने बताया कि युवक के परिजनों का आरोप है कि वह शराब पीकर हंगामा और तोड़फोड़ करता है। रविवार को उसने अपने भाई से पांच हजार रुपये मांगे थे। इनकार करने पर उसने आग लगा दी। बकौल एसओ परिजन उसे मानसिक रूप से कमजोर बता रहे हैं। परिजनों ने तहरीर दी है। युवक को हिरासत में ले लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।