{"_id":"5a206e8e4f1c1b60678be993","slug":"161512074894-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी तरह चाकचौबंद व्यवस्था में आज होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी तरह चाकचौबंद व्यवस्था में आज होगी मतगणना
Updated Fri, 01 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यवस्था चाक चौबंद, आज होगी मतगणना
मेरठ।
नगर निगम के साथ ही दो नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों के लिए आज मतगणना होगी। चार स्थानों पर होने वाली मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने पूरी चाक चौबंद व्यवस्था की है। कुल तीन चरणों में होने वाली मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी। शाम चार बजे तक महापौर पद का अंतिम परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है।
नगर निगम की मतगणना गगोल रोड स्थित कताई मिल परिसर में होगी। 10 कक्ष में होने वाली मतगणना का जिला निर्वाचन कार्यालय ने चार्ट जारी किया है। जिसके अनुसार पहले चरण में 44 वार्डों की मतगणना होगी। इसके बाद दूसरा चरण शुरू होगा, जिसमें 42 वार्डों की मतगणना होगी और तीसरे व अंतिम चरण में 4 वार्डों की मतगणना होगी।
तीन चरणों में होगी मतगणना
हॉल नंबर 1ए में प्रथम चरण में वार्ड 1, 3, 5, 7 और 9 की मतगणना होगी। जबकि इसी हाल में दूसरे चरण में वार्ड 2, 4, 6, 8 और 10 की मतगणना होगी। जबकि हॉल 1 बी में प्रथम चरण में वार्ड 11, 13, 15, 17 और 19 की मतगणना और द्वितीय चरण में वार्ड 12, 14, 16, 18 और 20 की मतगणना होगी। हॉल नंबर 1 सी में प्रथम चरण में वार्ड 21, 23, 26 और 29 की मतगणना होगी। जबकि द्वितीय चरण की मतगणना में वार्ड 22, 24, 27 और 30 शामिल होंगे। इसी कक्ष में वार्ड 25 और 28 की मतगणना तीसरे चरण में होगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही हॉल नंबर 3 ए में प्रथम चरण में वार्ड 31, 33, 35, 37 और 39 की मतगणना होगी। जबकि दूसरे चरण में वार्ड 32, 34, 36, 38 और 40 को शामिल किया गया है। हॉल नंबर 3 बी के प्रथम चरण में वार्ड 41, 43, 45, 47 और 49 की मतगणना होगी। जबकि द्वितीय चरण में वार्ड 42, 44, 46, 48 और 50 की मतगणना होगी। हॉल नंबर 5ए में प्रथम चरण में वार्ड संख्या 51, 53, 55, 57 और 59 की मतगणना होगी और दूसरे चरण में वार्ड 52, 54, 56, 58 और 60 की मतगणना होगी। जबकि हॉल नंबर 5 बी में प्रथम चरण में वार्ड 61 और 63 की मतगणना होगी तो दूसरे चरण में वार्ड 62 व 64 की मतगणना होगी। जबकि इसी कक्ष में तीसरे चरण की भी मतगणना होगी, जिसमें वार्ड 65 को रखा गया है।
हॉल नंबर 6 के प्रथम चरण में वार्ड 66, 68, 70, 72 और 74 की मतगणना होगी। दूसरे चरण में वार्ड 67, 69, 71, 73 और 75 को रखा गया है। हॉल नंबर 8 ए में वार्ड 76, 78, 80, 81 और 83 की गणना प्रथम चरण में, वार्ड 77, 79, 82 और 84 की मतगणना दूसरे तथा इसी कक्ष में वार्ड 85 की मतगणना तीसरे चरण में होगी। हॉल नंबर 8 बी के प्रथम चरण में वार्ड 86, 88 और 89 तथा दूसरे चरण में वार्ड 87 और 90 की मतगणना होगी।
हर कक्ष में महापौर की भी होगी मतगणना
वार्ड वार पार्षद प्रत्याशियों की मतगणना के साथ ही महापौर पद की मतगणना भी साथ-साथ चलेगी। एक कक्ष में जितनी टेबल वार्डों की मतगणना की होंगी, उतनी ही टेबल महापौर प्रत्याशियों की मतगणना की भी होगी।
प्रतिबंधों के बीच दो गेट से होगा प्रवेश
मतगणना परिसर में प्रवेश के लिए दो गेट बनाए गए हैं। एक गेट से पर्यवेक्षक, अधिकारी और मतगणना कर्मचारी प्रवेश करेंगे। जबकि दूसरे गेट से प्रत्याशी और उनके अभिकर्ताओं को प्रवेश दिया जायेगा। मतगणना स्थल के भीतर प्रत्याशियों और उनके अभिकर्ताओं को मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध होगा।
नगर पालिका, नगर पंचायत की तीन स्थानों पर होगी
नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों की मतगणना तीन जगह होगी। इनमें नगर पंचायत सिवालखास और खरखौदा की मतगणना सदर तहसील परिसर में होगी। जबकि मवाना नगर पालिका के साथ ही मवाना तहसील अंतर्गत आने वाली नगर पंचायतों परीक्षितगढ़, बहसूमा, हस्तिनापुर, किठौर, फलावदा और शाहजहांपुर की मतगणना कृषक इंटर कॉलेज मवाना में होगी। नगर पालिका सरधना और सरधना तहसील अंतर्गत आने वाली नगर पंचायतों दौराला, लावड़, करनावल, हर्रा और खिवाई की मतगणना संत चार्ल्स इंटर कॉलेज सरधना में होगी।
खास बात
दो गेट से होगा मतगणना परिसर में प्रवेश, मोबाइल रहेगा मतगणना हाल में प्रतिबंधित
पहले चरण में 44, दूसरे चरण में 42 और तीसरे चरण में होगी 4 वार्डों की होगी मतगणना