फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Sun, 10 Feb 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन

नहटौर। अलग-अलग दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मोहल्ला पीर शहीद काला निवासी मुख्तार (41), दानिश, अनस के साथ मोहल्ला ईदगाह निवासी आफाक अहमद की मैक्स गाड़ी में बैठकर झालू से नहटौर आ रहा था। नहटौर झालू मार्ग स्थित गांव नारायणपुर के सामने पहुंचने पर नहटौर की ओर से जा रहे गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे मुख्तार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक आफाक, दानिश, अनस आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया। मुख्तार की पत्नी फरीदा खातून ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
इसके अलावा धामपुर क्षेत्र के गांव दिल्ली भटपुरा निवासी कासिम बाइक से अपने घर जा रहा था। नहटौर-धामपुर मार्ग स्थित गांगन नदी के पुल के निकट पहुंचने पर उसकी बाइक गांव ककराला निवासी नरसिंह की बाइक से टकरा गई। इसी दौरान नहटौर की ओर से आ रहे ओवरलोड गन्ने के ट्रक ने कासिम के दोनों पैरों को कुचल दिया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां पर उपचार के दौरान कासिम की मौत हो गई। कासिम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। कोतवाल मुकेश कुमार का कहना है कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली बन रहे मौत का सबब
चीनी मिलों में लगे ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली मौत का सबब बन रहे हैं। इनसे अवैध रूप से गन्ना ढुलाई का काम किया जा रहा है। चीनी मिल संचालक ऐसे वाहन चालकों की नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। लोगों का कहना है कि धामपुर व बिलाई चीनी मिल में अवैध रूप से गन्ना ढुलाई में ट्रैक्टर ट्रॉले लगे हुए हैं। इनसे आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed