फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिल्ली प ब्ल्कि स्कूल में एथलेटिक्स मीट

दिल्ली प ब्ल्कि स्कूल में एथलेटिक्स मीट

Sun, 26 Nov 2017 01:46 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली प ब्ल्कि स्कूल में एथलेटिक्स मीट
ऊंची कूद में अभियान सिंह बत्रा ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। दिल्ली पब्लिक स्कूल बागपत रोड में चल रहे तीन दिवसीय द डीपीएस इंटरनेशनल एथलेटिक मीट फॉर ब्वॉयज ओपन 2017 के दूसरे दिन ऊंची कूद, रिले रेस व अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रो वाईस चेयरपर्सन शशि सिंह ने किया। स्कूल प्रिंसिपल सविता चड्डा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अनु कुमार तकनीकि अधिकारी के निर्देशन में सभी प्रतियोगिताएं हुईं। विभिन्न प्रतियोगिताओं के अलावा गायन व सांस्कृतिक आयोजन हुए।

100 मीटर रेस में चौधरी पलेंद्र कुमार डीपीएस अलीगढ़ ने स्वर्ण, प्रबुद्ध शंकर तिवारी डीपीएस एनटीपीसी कोरबा ने रजत और विक्रम सिंह तोमर डीपीएस ग्वालियर ने कांस्य पदक जीता। 400 मीटर रेस में विक्रांत पांचाल डीपीएस फरीदाबाद ने स्वर्ण, गौरव कुमार डीपीएस अलीगढ़ ने रजत और यश बेरीवाल डीपीएस रुबी पार्क कोलकाता ने कांस्य पदक जीता। ऊंची कूद में अभियान सिंह बत्रा डीपीएस मेरठ ने स्वर्ण पदक, प्रियांशु गौरव डीपीएस बोकारो स्टील सिटी ने रजत व अंश चंद्रकर डीपीएस दुर्ग ने कांस्य पदक हासिल किया। डिस्कस थ्रो में मुनीश कांत मल्होत्रा डीपीएस दुर्ग ने स्वर्ण, आदित्य चौहान डीपीएस राजनगर ने रजत और गौरव राज डीपीएस बोकारो स्टील सिटी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर रिले रेस में डीपीएस अलीगढ़ ने स्वर्ण पदक, डीपीएस रूबी पार्क कोलकाता ने रजत पदक व डीपीएस दुर्ग के धावकों ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन

खास बात
द डीपीएस इंटरनेशनल एथलेटिक मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed