{"_id":"5a0aeca24f1c1bee688bb4d2","slug":"161510665378-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर संप्रेक्षण गृह में लगा विधिक साक्षरता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर संप्रेक्षण गृह में लगा विधिक साक्षरता शिविर
Updated Tue, 14 Nov 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। विधिक सेवा सप्ताह एवं बाल दिवस के उपलक्ष्य में अब्दुल्लापुर स्थित किशोर संप्रेक्षण गृह में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नोडल अधिकारी पीयूष शर्मा ने बताया कि पराविधिक स्वयंसेवक गुलिस्ता फातिमा द्वारा शिक्षा का अधिकार, मूल अधिकार एवं कर्तव्य, पैनल अधिवक्ता वेदप्रकाश द्वारा किशोर अधिनियम तथा वरिष्ठ पैनल अधिवक्ता अजब सिंह यादव व ओमप्रकाश द्वारा नि:शुल्क विधिक सहायता क्या है और कौन-कौन इसके पात्र हैं, आदि विषयों पर किशोरों को नि:शुल्क विधिक जानकारी प्रदान की। शिविर की अध्यक्षता प्राधिकरण सचिव रामानंद ने की। सहायक अधीक्षक ओमपाल सिंह, विधि सहायिका श्रीति सागर, सदस्या किशोर न्याय बोर्ड मालती द्विवेदी आदि ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया।