फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रामलीला.....

रामलीला.....

Sat, 30 Sep 2017 02:31 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
रामलीला.....
मेरठ। नगर में कई स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। सभी में अलग-अलग दृश्यों का मंचन चल रहा है। अधिकांश स्थानों पर लक्ष्मण ने मेघनाद का वध किया।
विज्ञापन

शहर में प्रमुख रूप से भैसाली ग्राउंड, रजबन फुटबाल ग्राउंड, दिल्ली रोड रामलीला ग्राउंड, सूरजकुंड, जेलचुंगी, कसेरूखेड़ा, कंकरखेड़ा मार्शल पिच और प्रह्लाद नगर में लीला का मंचन चल रहा है। शहर रामलीला कमेटी द्वारा जिमखाना मैदान में मंचन किया गया। कलाकारों ने दिखाया कि किस प्रकार श्रीराम ने कुंभकरण का अंत किया। लक्ष्मण और मेघनाद के बीच भीषण युद्ध दिखाया गया। समिति पदाधिकारी जितेंद्र मणि और मनोज अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को दशहरे के पावन अवसर पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस दौरान द्वारका नाथ शर्मा, मनोज माहेश्वरी, अशोक कुमार बंसल, पंकज ग्रोवर, मनोज गुप्ता, अजय गोयल, अंशुल बंसल, सचिन जिंदल मौजूद रहे।
विज्ञापन


अहिरावण ने किया श्रीराम का हरण
भैसाली ग्राउंड (अयोध्यापुरी) में श्रीराम लीला कमेटी मेरठ छावनी द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। रात में अहिरावण ने श्रीराम और लक्ष्मण का हरण कर लिया। इस बीच श्रीराम की सेना में हाहाकार मच गया। सेना श्रीराम की तलाश में जुट गई। इस बीच हनुमान जी पाताल लोक पहुंचे। कलाकारों ने अहिरावण वध और नारान्तक वध का मंचन किया। लीला में उद्घाटन का सौभाग्य बिजेंद्र अग्रवाल, रवि माहेश्वरी, डॉ. ब्रजभूषण को प्राप्त हुआ। वहीं, पूजन डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा, अनिल अग्रवाल, पंडित राजेश शर्मा ने किया। दीप प्रज्ज्वलन मनीष अग्रवाल और श्री मनन सचदेवा ने किया। इस दौरान अध्यक्ष पवन गर्ग, कोषाध्यक्ष विजय गोयल, महामंत्री गणेश अग्रवाल, विवेक रस्तौगी, दिनेश अग्रवाल, राजीव मित्तल, दीपक एलन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीला में हुआ हनुमान-मकरध्वज संवाद
लालकुर्ती में कुमाऊँ परिषद् द्वारा आयोजित 33वीं रामलीला में कलाकारों ने कुंभकरण वध, मेघनाथ वध, सुलोचना सति, सम्मोहन मंत्र और हनुमान-मकरध्वज संवाद का मंचन किया। इस दौरान पूरन सिंह भंडारी, हरिओम जोशी, देवीदत्त शर्मा, गोपाल सिंह चौहान, नंद किशोर भट्ट, विष्णु दत्त पांडेय, धारा वल्लभ शर्मा आदि रहे।
सूरजकुंड पर हुआ मेघनाद वध
रामलीला कमेटी सूरजकुंड द्वारा बाबा मनोहर नाथ मंदिर में महामंडलेश्वर गुरू मां निलिमां नंद जी महाराज के सानिध्य में रामलीला का मंचन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने मेघनाद वध का मंचन किया। कलाकारों ने लक्ष्मण और मेघनाद के बीच भीषण युद्ध दिखाया। गुरु मां निलिमानंद जी ने बताया कि दशहरे के पावन अवसर पर सूरजकुंड पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस अवसर पर मुक्ता चौधरी, मनोज गोयल, विपिन गोयल, आलोक रस्तौगी, विवेक वाजपेयी आदि रहे।

श्रीराम ने किया कुंभकरण का अंत
रजबन फुटबाल ग्राउंड में आयोजित श्रीराम लीला मंचन का उद्घाटन पंकज मलिक ने किया। तिलक का सौभाग्य पंकज सोम, सूरज राजधानी, नरेंद्र सिंह, पवन तोमर, मनोज चौधरी, अजीत चौधरी को प्राप्त हुआ। पूजन सुरजीत सिंह, गुरुविंदर सिंह, राकेश खन्ना, सरदार ठाकुर, मनदीप बिंद्रा, बॉबी बिंद्रा, जयपाल सिंह, संजीव विरमानी आदि रहे। कलाकारों ने राम और सुग्रीव मित्रता से लीला का शुभारंभ किया। इस बीच बाली वध, लंका दहन का मंचन हुआ। हनुमान संवाद, अंगद संवाद, मेघनाद वध, कुंभकरण वध का मंचन किया गया। इस अवसर पर राजेश यादव ने बताया कि दशहरे पर मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाद का पुतला दहन किया जाएगा। इस दौरान सतीश यादव, सुनील कन्नौजिया, रजनीश यादव, श्याम मदान, सुधीर भटनागर, सुरेश अवस्थी मौजूद रहे। शास्त्रीनगर के पुराना के ब्लॉक शिव मंदिर में दशहरा मेला लगाया जाएगा, जिसमें मेला कमेटी ने 50 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार कराया है। मनीष जैन ने बताया कि रात्रि नौ बजे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।


रावण की आंखों से निकलेंगी चिंगारी
मेरठ। रामलीला कमेटी द्वारा दर्शकों को बांधने के लिए रावण के पुतलों को आकर्षक रूप देने का प्रयास किया गया है। रावण की नाभि में चक्र घूमेगा तो कहीं तीर लगने पर आंखों से अंगारे निकलेंगे।
भैसाली मैदान में छावनी रामलीला कमेटी द्वारा रात दस बजे रावण 120 फीट, मेघनाथ 90 फीट और कुंभकरण का 100 फीट का पुतला दहन किया जाएगा। महामंत्री गणेश अग्रवाल के अनुसार रावण की नाभि में तीर लगने पर आंखों से अंगारे निकलेेंगे। साथ ही रावण का चेहरा मुस्कुराता हुआ बनाया गया। साथ ही रावण के होंठ भी हिलेंगे। दिल्ली रोड पर 70 फीट का पुतला दहन किया जाएगा। भगवान राम ही रावण की नाभि में तीर मारेंगे। महामंत्री मनोज अग्रवाल के अनुसार साथ ही रावण की आंखें भी जलती दिखाई देंगी। उसकी नाभि में चक्र भी घूमेगा। इस दौरान विशेष आतिशबाजी की भी इंतजाम किया गया है। जेल चुंगी पर 75 फीट का रावण का पुतला फूंका जाएगा। उधर, कंकरखेड़ा मार्शल पिच में मेले का आयोजन हुआ। यहां बच्चों के लिए कई प्रकार के झूले लगाए जाएंगे। मेला कमेटी से नीरज मित्तल ने बताया कि 71 फीट का रावण और 41 फीट का मेघनाथ का पुतला रात नौ बजे दहन किया जाएगा।


प्रति वर्ष बढ़ रही रावण की लंबाई
सूरजकुंड पर सबसे विशाल रावण के पुतले का निर्माण होगा। यहां प्रतिवर्ष रावण की लंबाई बढ़ रही है। इस बार सूरजकुंड पर 120 फीट के पुतले का दहन किया गया जाएगा। कुंभकरण 110 फीट और मेघनाथ 100 फीट का होगा। रात्रि दस बजे मंचन के बाद श्रीराम और रावण युद्ध करते हुए सूरजकुंड पार्क में पहुंचेंगे और रावण का पुतला दहन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed