{"_id":"59c96cc64f1c1b6d548b46ab","slug":"161506372806-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड खत्म होते ही पटरी से उतर गयी निगम व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड खत्म होते ही पटरी से उतर गयी निगम व्यवस्था
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरी से उतरी नगर निगम की व्यवस्था
मेरठ। बोर्ड खत्म होते ही नगर निगम की व्यवस्थाएं पटरी से उतर गई हैं। शहर में न तो सफाई व्यवस्था ठीक है और न ही पथ प्रकाश व पीने के पानी की व्यवस्था। पिछले चार माह से हैंडपंप, सबमर्सिबल और पाइप लाइन समय से ठीक नहीं हो रही हैं।
हलकी सी बारिश होते ही शहर के नाले उफन जाते हैं। वहीं सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था तक नहीं हो रही है। इसके अलावा पीने के पानी के संसाधन हैंडपंप, सबमर्सिबल काफी समय से खराब पड़े हैं। अगर हम स्ट्रीट लाइट की बात करें तो जिन इलाकों में एलईडी लग चुकी है, वहां पर काफी लाइटें बंद होने के कारण अंधेरा पसरा है। शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है। काफी इलाके ऐसे भी हैं जहां 24 घंटे एलईडी लाइटें जल रही हैं।
कई बार पत्र लिखे, फिर नहीं हुआ समाधान
पार्षद राकेश शर्मा का कहना है कि कार्यकाल खत्म होने के बाद अनेकों बार वार्ड 60 में लगे हैंडपंप और सबमर्सिबल ठीक कराने के लिए पत्र लिखे हैं। लेकिन जलकल के अधिकारी ठीक कराने को ही तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
कोई सुनने को तैयार नहीं
पार्षद तहसीन अंसारी का कहना है कि वार्ड 62 में दो सबमर्सिबल पिछले काफी समय से खराब पड़े हैं। कई बार जलकल विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
हैंडपंप हैं खराब
पार्षद पंकज कतीरा का कहना है कि वार्ड 31 में काफी हैंडपंप खराब हैं। जलकल अधिकारी बताते हैं कि नगरायुक्त हैंडपंप ठीक कराने की स्वीकृति ही नहीं दे रहे हैं। जबकि पानी की समस्या पनप रही है।
तीन माह से लगा रहे चक्कर
पूर्व पार्षद रविंद्र तेवतिया का कहना है कि वार्ड 49 में हैंडपंप खराब पड़े हैं। जिसकी सूची नगरायुक्त और जलकल के अवर अभियंता को दे चुके हैं। तीन माह से विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। निगम पूरी तरह से पटरी से उतर चुका है।
चार दिन से पाइप लाइन फटी है
भरत सिंह सैनी का कहना है कि गोलाबढ़ में चार दिन से पानी की पाइप लाइन फटी पड़ी है। लिखित में शिकायत कर चुके हैं। जलकल के अधिकारियों ने पाइप लाइन ठीक करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। जबकि पूरा गांव पीने के पानी के लिए परेशान है।
जलकल विभाग के अधिकारियों ने खराब हैंडपंपों की जो सूची दी थी, वह नगरायुक्त ने स्वीकृत कर दी है। हैंडपंप ठीक कराए जा रहे हैं। गोलाबढ़ में पाइप लाइन को ठीक कराया जाएगा। अलीहसन कर्नी, अपर नगरायुक्त
खास बात
पथ प्रकाश, साफ सफाई और पानी से संबंधित समस्याओं का नहीं हो रहा समाधान