फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   16 lakh ki aabadi par bhaari avaidh parking

16 लाख आबादी पर भारी सड़कों पर बनी अवैध पार्किंग 

Wed, 13 Dec 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
16 lakh ki aabadi par bhaari avaidh parking
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर स्मार्ट सिटी की ओर कदम बढ़ा चुका है, मगर जाम की समस्या जस की तस है। शहर में जाम एक आम बात हो गई है। शहर की सड़कों पर अवैध आटो, ई रिक्शा की भरमार है। सरकारी कागजों में सिर्फ 14 हजार ही दर्ज हैं, करीब 35 हजार आटो और ई रिक्शा शहर में दौड़ रहे हैं। आश्चर्य कि बात ये है कि इनमें से सड़क से सवारी लेने की अनुमति एक को भी नहीं। सारे शहर में ऑटो के अनाधिकृत स्टैंड बने हैं जो ना केवल शहर की सूरत बिगाड़ रहे हैं, बल्कि इस शहर में जाम की बड़ी वजह हैं। 
विज्ञापन


शहर की ये हालत है कि लोगाें को इस बात की गारंटी नही रहती कि घर से निकलने के बाद गंतव्य तक पहुंचने में कितना वक्त लगेगा। कई दफा तो शहर की अधिकांश रोड पर जाम रहता है। अधिकारी भी मानने लगे है कि शहर में दौड़ रहे अवैध आटो और ई रिक्शा जाम की बड़ी वजह है। शहर में करीब 30 हजार के आसपास ऑटो और ई रिक्शा विभिन्न मार्गों पर दौड़ रहे हैं। ऑटो को कांट्रेक्ट कैरिज का परमिट है यानि केवल ये बुक करके ही चल सकते हैं। ना तो सड़क पर खडे़ होकर सवारी का इंतजार कर सकते और न ही रास्ते में सवारी उतार या चढ़ा सकते हैं। अवैध ई रिक्शा और ऑटो के कारण ही पूरे शहर में जाम के हालात बनते हैं।
विज्ञापन


घंटाघर एसपी सिटी आफिस के पास
घंटाघर पर अहमद रोड पर दुकानों के सामने ही 50 से ज्यादा ऑटो -ई रिक्शा खड़े थे। कुछ साइकिल की दुकानों के सामने सड़क तक सामान था और उनके आगे ऑटो ई रिक्शा खड़े होने की वजह से रोड पर जाम लगा था। कुछ ही दूर पर पुलिस कर्मी खड़ा था। पास में ही पुलिस चौकी और एसपी सिटी आफिस है, लेकिन किसी का ध्यान इस तरफ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटबाल चौक-बागपत रोड
बागपत रोड पर अनुराग सिनेमा के सामने ऑटो और ई रिक्शा का अवैध अड्डा बन चुका है। हर समय 40 से ज्यादा ऑटो और ई रिक्शा यहां खडे़ होकर जाम का कारण बनते हैं। पास ही पुलिस बूथ है, लेकिन इस अवैध अड्डे को देखने का किसी के पास टाइम नहीं। 

भैसाली बस अड्डा
रोडवेज के सामने आटो और ई रिक्शा की लाइन लगी थी। बसों से भी सड़क पर सवारियां उतारी जा रही थी और और ऑटो वाले उन्हें बैठाने की होड़ में थे। इस वजह से सड़क पर बस स्टैंड की साइड वाली सड़क पर बार बार जाम के हालात बन रहे थे। पुलिस यहां भी थी, लेकिन जाम से कोई लेना देना नहीं था।

हापुड़ अड्डा -हापुड़ रोड
इस चौराहे पर तो चारों और ई रिक्शा की भरमार थी। भगत सिंह मार्केट के सामने 40 रिक्शा खड़ी थी। 
भूमिया के पुल की ओर तो ओर बुरा हाल था। पूरी सड़क रिक्शा वालों ने घेर रखी थी। दुपहिया वाहनों को भी निकलने की जगह नहीं मिल रही थी। हालांकि यहां यातायात पुलिस कर्मी जरूर डंडा लेकर रिक्शा वालों को खदेड़ रहा था। 

थापर नगर चौराहा
रोडवेज के पिछले दरवाजे के सामने तो ई रिक्शा वालों की कतार लगी थी। हालत थी कि यहां से दुपहिया वाहन निकलने भी मुश्किल थे। लोग अनुरोध करके ई रिक्शा वालों को हटवा रहे थे। मोहल्ले वालों ने बताया कि इस समस्या से वे बेहद परेशान हैं। 

नो ऑटो जोन का भी निकाल लिया तोड़ 
यातायात पुलिस ने बेगमपुल से तेजगढ़ी तक नो ऑटो जोन घोषित किया हुआ है, लेकिन ऑटो वालों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है। अंदर के रास्तों से ये ऑटो चला रहे हैं। गढ़ रोड पर नंदन सिनेमा के बराबर में कैलाशपुरी होकर सवारी तेजगढ़ी तक ले जाते हैं। इसी तरह सूरजकुंड से अंदर के रास्तों से ऑटो निकालकर ले जाते हैं। 

ई रिक्शा बढ़ने की एक ये भी वजह 
दरअसल बेगमपुल से तेजगढ़ी तक ना ऑटो जोन है। यहां पर यातायात पुलिस कर्मी ऑटो वालों को तो रोकते हैं, लेकिन ई रिक्शा पर रोक नहीं है, ये रुट काफी लंबा है, इस वजह से इस रूट पर ई रिक्शा काफी मुनाफे का सौदा हो रही है। इसी वजह से लोग नई रिक्शा लेकर इस रूट पर उतारते हैं। 

शहर की आबादी          16 लाख 
जिले में कुल वाहन -      6.5 लाख 
शहर में अनुमानित वाहन   4 लाख 
पंजीकृत आटो       -     10 हजार लगभग
दौड़ रहे               -     20 हजार (अनुमानित)
पंजीकृत ई रिकशा           3.5 हजार करीब
दौड़ रही                     16 हजार 
अधिकृत ऑटो पार्किंग      03


ये हैं अधिकृत पार्किंग 
बेगमपुल अंबाला प्राइवेट बस स्टैँड
जीएसएम गार्डन के पास
एमडीए बस स्टैंड के पीछे 

सड़कों पर यहां है अवैध अड्डे
हापुड़ अड्डा 
बेगमपुल सिनेमाघर के सामने 
रोडवेज बस स्टैंड के सामने 
मेट्रो प्लाजा के सामने
फुटबाल चौक, बागपत रोड
नंदन सिनेमा, कैलाशपुरी मोड
कमिश्नरी चौराहा 
कचहरी के सामने
लालकुर्ती कचहरी पुल
थापर नगर 
भूमिया पुल 


यातायात पुलिस के दावे 
आटो ई रिक्शा के लिए पार्किंग के लिए नगर निगम को लिखा गया।
अवैध ऑटो ई रिक्शा के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा हैं। 
सात महीने में दो हजार अवैध ई रिक्शा के पार्ट्स अलग कर दिए गए। 
शहर के कट बंद करने को नगर निगम, एमडीए को लिखा गया है। 
 
आटो जोन में ई रिक्शा पर भी रोक की तैयारी
यातायात पुलिस के टीएसआई बेगमपुल से तेजगढ़ी तक नो ऑटो जोन में अब ई रिक्शा के चलने पर भी प्रतिबंध लगाने पर विचार चल रहा है। एसपी ट्रैफिक ड्यूटी पर बाहर हैं, उनके लौटने के बाद उच्चाधिकारियों से वार्ता कर इस पर निर्णय लिया जाएगा। इनके बंद होने से काफी हद तक जाम की समस्या का समाधान होगा।

शहर में जाम की समस्या वास्तव में गंभीर है। सिविल और यातायात पुलिस को संयुक्त रूप से प्रयास करने को कहा गया है। प्रयास हो भी रहे हैं, लेकिन शहर में ऑटो ओर ई रिक्शा स्टैंड की स्थायी व्यवस्था होने पर ही इसमें अपेक्षित सुधार नजर आएगा। इसके लिए नगर निगम और एमडीए को भी प्रयास करने होंगे। 

मान सिंह चौहान एसपी सिटी (प्रभारी एसपी ट्रेफिक )


ऑटो अवैध रूप से रास्ते से सवारी उतारते हैँ और चढ़ाते हैं। इन्हें ऑटो में चार और विक्रम में आठ से ज्यादा सवारी मिलती हैं तो पुलिस को चालान का अधिकार है। अगर शहर के ट्रैफिक में ऑटो बाधक बन रहे हैं तो पुलिस को सीधे उन पर कार्रवाई करनी चाहिए।
डा. विजय कुमार, आरटीओ मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed