फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्रेन की चेन खींचकर भागने वाले युवक को गेट मैन ने दबोचा

ट्रेन की चेन खींचकर भागने वाले युवक को गेट मैन ने दबोचा

Sun, 30 Jun 2019 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चेन खींचकर भागने वाले युवक को गेट मैन ने दबोचा
ट्रेन की चेन खींचकर भागने वाले युवक को गेट मैन ने दबोचा
विज्ञापन

दौराला। मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर रविवार दोपहर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को एक युवक ने चेन खींचकर रोक दिया और कूदकर फरार होने का प्रयास करने लगा। दौराला रेलवे स्टेशन के समीप स्थित गेटमैन ने उसे दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया।

मामला रविवार दोपहर का है। एक एक्सप्रेस ट्रेन मुजफ्फरनगर की ओर से दिल्ली जा रही थी। ट्रेन में सरधना कस्बा निवासी जिशान मोहम्मद ने दौराला में ट्रेन रोकने के लिए चेन खींच दी। इसके बाद आरोपी युवक ट्रेन से कूदकर भागने लगा। हालांकि उसे गेटमैन ने दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। युवक की इस हरकत से ट्रेन करीब आधा घंटे लेट हो गई। घटना की जानकारी आरोपी युवक के परिजनों को लगी तो वे थाने पहुंचे और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी दी। एसओ रितेश कुमार ने बताया कि दिमागी हालत ठीक नहीं होने कारण युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed