{"_id":"5d17c5b78ebc3e3cc2793fbb","slug":"15618390119-meerut-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूढ़ा बाबा मेले में नाम को लेकर विवाद फिर गर्माया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूढ़ा बाबा मेले में नाम को लेकर विवाद फिर गर्माया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूढ़ा बाबा मेले में नाम को लेकर विवाद फिर गर्माया
सरधना। ऐतिहासिक बूढ़ा बाबा ब्रह्मा जी के चित्र एवं द्वार के साथ निमंत्रण कार्ड पर बूढ़ा बाबा नाम छपवाने का मामला एक बार फिर से गर्मा गया है। मेला उद्घाटन के लिए एक दिन शेष है, लेकिन अभी तक ब्रह्मा जी का द्वार नहीं बन सका है। साथ ही मंदिर की रंगाई-पुताई के बाद उस पर बूढ़ा बाबा नहीं लिखा गया है। उधर, संगीत सोम सेना ने चेतावनी दी कि यदि निमंत्रण कार्ड पर मेला बूढ़ा बाबू शब्द छापा गया तो पालिका के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। वहीं, भाजपा नगर अध्यक्ष ने भी मेले में ब्रह्मा जी का चित्र नहीं लगाए जाने पर मेले का विरोध करने की चेतावनी दी है।
नगर में कई वर्षों से ऐतिहासिक मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले के नाम को लेकर विवाद भी काफी पुराना है। जहां एक तरफ पालिका रिकार्ड के अनुसार मेले का नाम निमंत्रण कार्डों पर भी मेला बूढ़ा बाबू छापती आ रही है। वहीं, मंदिर कमेटी मेला बूढ़ा बाबा नाम से संबोधन करती है। पूर्व चेयरमैन असद गालिब के समय से इस विवाद ने कुछ ज्यादा ही तूल पकड़ लिया। नाम को लेकर पूर्व में भी कई बार विवाद हुआ। मेले में पहुंचे भाजपा सांसद डॉ. संजीव बालियान ने संबोधन बूढा बाबा से किया तो कई वक्ताओं ने उनके ही सामने बूढ़ा बाबू शब्द का प्रयोग किया। यह मामला लगातार तूल पकड़ता चला गया और मेले का समापन हो गया। इस बार इस मामले ने ओर भी तूल पकड़ लिया है। इसमें अब भाजपाई भी खुलकर मैदान में आ गए हैं। संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक ने निमंत्रण कार्ड पर मेला बूढ़ा बाबा लिखवाने की मांग की है। वहीं, इस बार मीटिंग में भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद जैन के साथ सपा नेता पंकज जैन ने भी मेले में ब्रह्मा जी का द्वार एवं चित्र लगवाने की मांग का प्रस्ताव रखा। मेला शुरू होने को एक दिन शेष बचा है, लेकिन अभी तक ब्रह्मा जी का द्वार नहीं बना है। फिलहाल विवाद जारी है।
वर्जन
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इसकी जानकारी की जाएगी। पालिका रिकार्ड को दिखवाया जाएगा ताकि समस्या का समाधान हो सके।-अमित कुमार भारतीय, एसडीएम सरधना
नगर पालिका रिकार्ड में बूढ़ा बाबू शब्द लिखा आ रहा है। पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों द्वारा सर्वसम्मति या बहुमत से ही नाम बदलवाया जा सकता है। इसकी शासन से स्वीकृति मिलनी चाहिए। फिलहाल नाम में कोई संशोधन किया जाना संभव नहीं है।-शबीला अंसारी, चेयरपर्सन नगर पालिका सरधना
विज्ञापन
ऐतिहासिक मेला बूढा बाबा ब्रह्मा जी के नाम पर लगता चला आ रहा है। इसके बावजूद मेले में ब्रह्मा जी का चित्र अथवा कोई द्वार नहीं है। यह गलत है। इस बार तहसील मुख्यालय पर आयोजित मीटिंग में बात रखी गई थी, लेकिन यदि इस बार ब्रह्मा जी का चित्र एवं गेट नहीं लगाया गया तो मेले का विरोध किया जाएगा।-विनोद जैन, नगर अध्यक्ष भाजपा