फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सफाई कर्मियों का बनाया बीट चार्ट, जवाबदेही तय

सफाई कर्मियों का बनाया बीट चार्ट, जवाबदेही तय

Thu, 27 Jun 2019 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मियों का बनाया बीट चार्ट, जवाबदेही तय
सफाई कर्मियों का बनाया बीट चार्ट, जवाबदेही तय
विज्ञापन

एक जुलाई से लागू, अच्छे कर्मियों को मिलेगा सम्मान
गंदगी को लेकर सभी सफाई कर्मचारी नहीं होंगे बदनाम
मेरठ।
शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम प्रसाशन ने बीट चार्ट तैयार किया है। इसको एक जुलाई से लागू किया जाएगा। इसके माध्यम से हर सफाई कर्मचारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उसके क्षेत्र में गंदगी मिलने पर जबाव तलब किया जाएगा। वहीं नियमित काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को निगम प्रशासन सम्मानित भी करेगा। नई कार्ययोजना से काम न करने वाले कर्मचारियों पर लगाम लगेगी। महानगर की सफाई के लिए करीब 900 स्थाई और 2400 आउट सोर्स सफाई कर्मचारी हैं।
बुधवार शाम नगरायुक्त ने सफाई इंस्पेक्टरों के साथ बैठक की। इसमें उनको बीट चार्ट सौंपा। नगर निगम प्रशासन ने कुछ इस प्रकार बीट चार्ट तैयार किया है। उदाहरण के तौर पर अगर वार्ड 32 के साकेत में कोई सफाई कर्मचारी तैनात है तो उसका क्षेत्र निर्धारित कर दिया गया है। उसे अब आधा किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिदिन सफाई करनी होगी। अगर निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलती है या फिर यहां रहने वाले लोग शिकायत करते हैं तो संबंधित सफाई कर्मचारी से जवाब तलब किया जाएगा। निगम प्रशासन विभागीय कार्रवाई भी कर सकेगा।
विज्ञापन

सफाई इंस्पेक्टर और सफाई नायक भी होंगे जिम्मेदार
वार्डों में सफाई कराने की जिम्मेदारी सफाई इंस्पेक्टर और सफाई नायकों की है। सहायक सफाई नायकों पर सफाई कर्मचारियों के उत्पीड़न और अवैध वसूली के आरोप लगाते रहे हैं। उधर निगम अधिकारी निरीक्षण के दौरान शहर की सफाई ठीक से न होने के कारण सफाई इंस्पेक्टर और सफाई नायकों को फटकार लगाते रहे हैं। अब इसमें बदलाव नजर आएगा। ऐसे में ये लोग अब न तो हाजिरी में फर्जीवाड़ा कर पाएंगे और न ही किसी सफाई कर्मचारी का उत्पीड़न कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई इंस्पेक्टरों को सौंपा बीट चार्ट
नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने बताया कि शहर की सफाई के लिए बीट चार्ज तैयार किया गया है। सभी वार्डों में सफाई कर्मचारी रहेंगे। उन्हें बीट के अनुसार रोज काम करना होगा। निर्धारित क्षेत्र वह एक घंटे में साफ करें या फिर पूरे दिन में। अगर किसी सफाई कर्मी की बीट पर गंदगी मिलती है तो सफाई इंस्पेक्टर, सफाई नायक और सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक जुलाई से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed