{"_id":"5d13d71c8ebc3e3c7239aa30","slug":"156158132119-meerut-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी से उतरी आधार कार्ड की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी से उतरी आधार कार्ड की व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरी से उतरी आधार कार्ड की व्यवस्था
- नहीं हो रहा समाधान, लगातार हो रहे हंगामे
- अधिकारी दे रहे लोगों को आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। आधार कार्ड को लेकर लोगों की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। सेलरीड और सेवानिवृत्त लोगों को आईटीआर फाइल करनी है। वहीं, अभिभावकों को बच्चों के आधार पर बनवाने हैं। इसका कोई विकल्प भी उपलब्ध नहीं हैं। बैंकों और डाकघरों में आधार के संबंध में समस्या लेकर पहुंचने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है। बैंक अधिकारी हों या डाक अधिकारी लोगों को आश्वासन दे रहे हैं।
यूनियन बैंक में हुआ हंगामा
दिल्ली रोड स्थित यूनियन बैंक की शाखा में बुधवार सुबह काफी संख्या में लोग आधार में त्रुटि निवारण संबंधी समस्या लेकर पहुंचे। हालांकि बैंक द्वारा मात्र 16 टोकन ही उपलब्ध कराए गए। ऐसे में टोकन न मिलने पर लोगाें ने हंगामा किया। वहीं, बैंक अधिकारियों ने भी 16 से ज्यादा टोकन न देने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लिया। कई महिलाएं निवेदन करती रहीं। इस बीच वहां तैनात गार्ड ने अन्य बैंक में जाने की बात कहकर वहां से चलता कर दिया।
बैंक अधिकारियाें की बैठक
प्रभारी सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने बुधवार को बैंक अधिकारियों के साथ बैठक ली। इसमें बैंक संबंधी कई मुद्दों पर बातचीत की गई। एलडीएम संजय कुमार ने बताया कि बैठक मेें बैंकों को प्रभारी सीडीओ ने आदेशित किया है कि बैंक आधार सेंटरों को सुचारु रुप से चलाएं। साथ ही वेंडर की जो समस्या है उसे मुख्यालय में बात कर हल किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
कैंप लगाकर बनेंगे आधार
ग्राहकों की समस्या को देखते हुए कैंप लगाकर लोगाें की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। एलडीएम संजय कुमार ने बताया कि लखनऊ में बृहस्पतिवार को बैठक होनी है। इसमें शहर की समस्या रखी जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया जाएगा कि कैंप लगाकर आधार संबंधी समस्या का समाधान किया जाए।
प्राइवेट सेक्टर को दें आधार संबंधी कार्य
मेरठ। विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आधार कार्ड योजना संबंधी कार्य पुन: प्राइवेट संस्था को देने का आग्रह किया है। विधायक ने बताया कि वर्तमान में आधार संबंधी कार्य चुनिंदा बैंक शाखा और डाकघर को दिया गया है। सीमित संसाधन होने के कारण लोगों को सुबह पांच बजे से ही लाइनों में लगना पड़ता है। तब उन्हें टोकन मिलता है। आधार शुद्धिकरण कराने या नया कार्ड बनवाने में एक व्यक्ति के कई दिन खराब हो जाते हैं। ऐसे में व्यक्ति का आर्थिक और मानसिक नुकसान होता है। ऐसे में विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने प्राइवेट सेक्टर से आधार का कार्य कराने की मांग की है।