फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लापता युवक का अधजला शव मिला, हत्या का अंदेशा

लापता युवक का अधजला शव मिला, हत्या का अंदेशा

Thu, 27 Jun 2019 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
लापता युवक का अधजला शव मिला, हत्या का अंदेशा
लापता युवक का अधजला शव मिला, हत्या का अंदेशा
विज्ञापन

दो अप्रैल की हिंसा के बाद से शोभापुर गांव में चल रही एससी-गुर्जर बिरादरी में रंजिश
परिजनों का हत्या का आरोप, पुलिस का कहना गर्मी में ज्यादा शराब पीने से हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कंकरखेड़ा (मेरठ)। शोभापुर गांव के बाहर जंगल में गुर्जर बिरादरी के लापता युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या एससी-गुर्जर बिरादरी के बीच चल रही रंजिश में की गई है। वहीं, पुलिस का मानना है कि गर्मी में अधिक शराब पीने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
गांव शोभापुर कंकरखेड़ा निवासी सुनील गुर्जर (35) पुत्र भूरे गुर्जर गांव में खेती करता था। बुधवार शाम करीब छह बजे उसका शव जंगल में मद्रासन बस्ती के पास नाले के समीप पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस और युवक के परिजन पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि सुनील बुधवार सुबह से लापता था। उससे फोन पर भी संपर्क नहीं हो रहा था। परिजनों के अनुसार विगत दो अप्रैल को एससीएसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में हुई हिंसा के बाद गांव में अनुसूचित जाति के युवक गोपी पारिया की हत्या कर दी गई थी। जिसकी हत्या का आरोप गुर्जर पक्ष के लोगों पर आया था। गोपी की हत्या के बदले गांव में आशीष गुर्जर और उसके चचेरे भाई मोनू गुर्जर की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद गांव में एक और हत्या करने का ऐलान किया हुआ था। गोपी की हत्या के बदले अब आरोपियों ने यह तीसरी हत्या की है। सुनील भी आशीष के परिवार का है। आशीष व सुनील के परिवार के लोग मामा-बुआ के हैं।
विज्ञापन

दो घंटे तक नहीं उठने दिया शव
सुनील का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने काफी हंगामा किया। करीब दो घंटे तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में तमाम चर्चाएं
वहीं, गांव में चर्चा थी कि सुनील को शराब पीने की लत थी। जवाहर नगर की मद्रासन बस्ती में जहरीली शराब बिकती है। जहां पर सुनील को देखा गया था।
हत्या की तरफ इशारा
परिजनों के अनुसार सुनील के शरीर पर जो निशान मिले हैं, उन्हें देखकर लगता है कि शरीर को जगह-जगह से जलाया गया है। जो उसकी हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं। वहीं, इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की मौत गर्मी में अधिक शराब पीने से हुई है। तेज धूप में जमीन पर पड़े रहने से उसकी स्किन जल गई है। जो जगह-जगह से अपने आप छूट रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही स्पष्ट रुप से कुछ कहा जा सकता है। परिजनों की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed