फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अग्निकांड में सामने आई विभाग की लापरवाही

अग्निकांड में सामने आई विभाग की लापरवाही

Tue, 25 Jun 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
अग्निकांड में सामने आई विभाग की लापरवाही
अग्निकांड में सामने आई विभाग की लापरवाही
विज्ञापन

विकास भवन में लगी आग की जांच पूरी, डीएम को भेजी रिपोर्ट
शार्ट सर्किट से लगी थी आग, पुरानी वायरिंग पर चल रहे थे एसी
डीपीआरओ कार्यालय में नहीं थे आग बुझाने के कोई इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
विकास भवन के जिला पंचायती राज कार्यालय में 28 मई को लगी आग का कारण जांच में शार्ट सर्किट पाया गया है। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आई है। विभाग में आग से निपटने के कोई इंतजाम नहीं थे, ऊपर से पुरानी वायरिंग पर कई-कई टन के एसी चलाए जा रहे थे। सोमवार को पांच सदस्यीय जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपी।
प्रभारी सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि विकास भवन में एक दर्जन से अधिक कार्यालय मौजूद हैं, लेकिन अग्निशमन यंत्रों का न होना सवाल खड़े कर रहा है। सिर्फ सीडीओ कार्यालय के पास ही अग्निशमन यंत्र लगे हैं। वहीं 26 दिन बाद भी कार्यालय में मलवा फैला है। सिर्फ बैठने लायक ही सुचारू हो पाया है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के लिए बनाए गए वॉर रूम को दोबारा से बनाने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन

10-15 लाख का हुआ नुकसान
अधिकारियों के मुताबिक आगजनी में 10-15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। करोड़ों रुपये से तैयार हुए शौचालयों का रिकॉर्ड भी जलकर राख हो गया। अधिकारियों का दावा है कि यह रिकॉर्ड कंप्यूटर में सुरक्षित हैं। आगजनी में लैपटॉप, कैमरे, कंप्यूटर भी जल गए। फर्नीचर सहित पंखों को भी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग देगा ट्रेनिंग
प्रभारी सीडीओ ने बताया कि कर्मचारियों को दमकल विभाग की ओर से अग्निशमन यंत्र चलाने के लिए कार्यशाला आयोजित कराई जाएगी। सभी विभागों में अग्निशमन यंत्र लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अग्निशमन यंत्र नहीं लगाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed