फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्रैफिक नियमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं ग्राम प्रधान : एसपी देहात

ट्रैफिक नियमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं ग्राम प्रधान : एसपी देहात

Mon, 24 Jun 2019 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं ग्राम प्रधान :  एसपी देहात
ट्रैफिक नियमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं ग्राम प्रधान : एसपी देहात
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। ब्लॉक सभागार में अमर उजाला और महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से रविवार को सड़क सुरक्षा, स्वच्छ भारत आदि मुद्दों को लेकर सरपंच सभा का आयोजन किया गया। सभा के मुख्य अतिथि एसपी देहात अविनाश पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

यहां एसपी देहात अविनाश पांडेय ने सड़क सुरक्षा पर विचार रखते हुए कहा कि वाहन तेज गति से नहीं चलाना चाहिए। इससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। युवा वर्ग जानबूझ कर वाहन को ओवरटेक कर तेजी से आगे निकलना चाहते हैं। उन्होंने सलाह दी कि ड्राइविंग करते समय फोन का इस्तेमाल न करें। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा से ग्राम प्रधानों को अवगत कराते हुए कहा कि देश के विकास की वे प्रथम सीढ़ी हैं। वे धरातल पर सभी बातों को जन-जन तक पहुंचाते हैं। प्रधानों को अपने गांव में युवाओं को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी देनी चाहिए। ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी ने कहा कि महिंद्रा एंड महिंद्रा देश में लंबे समय से अपनी बेहतरीन सेवाओं से लोगों के दिलों पर राज कर रही है। आज की सरपंच सभा में उठाए गए मुद्दे बहुत ही महत्वपूर्ण है। चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने कहा कि छोटे वाहन चलाते समय हैलमेट लगाना चाहिए। सड़क हादसे के समय हैलमेट से काफी बचाव होता है। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर गर्ग ने कहा कि सरपंच सभा में जिस तरह ट्रैफिक के नियमों की जानकारी दी गई है अमर उजाला व महिंद्रा एवं महिंद्रा कर्मचारी बधाई के पात्र है। कार्यक्रम में चौधरी इंतजार अली, गुल्लू प्रधान, कपिल त्यागी, कालू प्रधान, सोनू प्रधान, गौरव गर्ग, सचिन अग्रवाल, एडीओ पंचायत बाबूराम नागर, सलीम पपीता, विनय गुप्ता, नागेश शर्मा, कपिल अग्रवाल, राजीव प्रधान, कालू बली, रविंद्र प्रधान, राहुल प्रधान, कवल सिंह प्रधान, वीरपाल प्रधान, जुबैर अहमद, रामकुमार नागर, मन्नु पंडित, गोलू गुर्जर, इकबाल कुरैशी, गुड्डू प्रजापति, लोकेश आदि मौजूद रहे। इस दौरान ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed