फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डेयरी में पंखे पर लटका मिला चौकीदार का शव

डेयरी में पंखे पर लटका मिला चौकीदार का शव

Sun, 23 Jun 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
डेयरी में पंखे पर लटका मिला चौकीदार का शव
डेयरी में पंखे पर लटका मिला चौकीदार का शव
विज्ञापन

अब्दुल्लापुर में पेट्रोल पंप के पास डेयरी पर था चौकीदार
परिजनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या के बजाय हत्या का अंदेशा जताया
डेरी संचालक सहित तीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। भावनपुर के अब्दुल्लापुर स्थित पेट्रोल पंप के पास दूध की डेयरी में शनिवार सुबह चौकीदार का शव पंखे पर लटका मिला। परिजनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बजाय हत्या का अंदेशा जताया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर डेयरी संचालक सहित तीन आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज हुआ है।
पुलिस के अनुसार बहसूमा थानाक्षेत्र अंतर्गत रामराज निवासी सुभाष (50) पुत्र तेजराज अब्दुल्लापुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास डेयरी पर चौकीदारी करता था। शुक्रवार रात सुभाष डेयरी पर अकेला था। शनिवार तड़के करीब चार बजे डेयरी संचालक प्रदीप वहां पहुंचा तो देखा कि अंदर की लाइट जली हुई थी। प्रदीप ने दरवाजे के बीच से झांककर देखा तो चौकीदार सुभाष का शव पंखे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंचे एसओ भावनपुर संजय कुमार ने बताया है कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि प्राथमिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

उधर, सुभाष की मौत की खबर घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। सुभाष की पत्नी शर्मिष्ठा, बेटे राहुल, दिनेश, बेटी संध्या, सरिता, प्रीति, मीनाक्षी का रो रोकर बुरा हाल है। सुभाष का बेटा राहुल व दामाद हरीश परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंचे और एसओ से पूरे मामले की जानकारी की। साथ ही दामाद हरीश और बेटे राहुल ने हत्या कर शव को लटकाने की आशंका जताकर शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सुभाष के बेटे राहुल की शिकायत पर डेयरी संचालक प्रदीप को नामजद और दो अज्ञात लोगोें पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज कराया है। इस मामले की गंभीरता से जांच होगी। नामजद आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed