फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कपड़ों में उतारे प्रकृति के रंग

कपड़ों में उतारे प्रकृति के रंग

Sun, 23 Jun 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
कपड़ों में उतारे प्रकृति के रंग
प्रकृति थीम पर तैयार किए कपड़े, दिल्ली फैशन वीक में प्रजेंट किए कपड़े
विज्ञापन

विद्या कॉलेज इंस्टीट्यूट में फै शन स्टडीज के छात्रों ने बनाया नेचर कलेक्शन

मेरठ। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए लोग पौधे लगाते हैं। गोष्ठियां, संगोष्ठियां करते हैं। प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विचार विमर्श करते हैं, लेकिन शहर के युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ते हुए कपड़े तैयार किए हैं। विद्या नॉलेज पार्क में फैशन डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट के छात्रों ने नेचर थीम के ये कपड़े बनाए हैं। युवाओं ने हाल में ही दिल्ली में हुए फैशन वीक में भी प्रस्तुत किया, जहां दर्शकों ने इन कपड़ों को काफी पसंद किया है।

फू लों से लिए डिजाइन और रंग
प्रकृति थीम पर बने इन कपड़ों के लिए छात्रों ने फूलों, पत्तों, पेड़ों की टहनियों, जंगल, सूरज, मौैसम, पानी, उगते और ढलते सूरज इन सभी से डिजाइन लिए हैं। इन डिजाइन को आधार बनाकर इवनिंग ड्रेस, कैजुअल कपड़े और पार्टीवियर ड्रेस तैयार किए। ताकि पहनावे के हर रंग में प्रकृति के नजारे नजर आएं। इस थीम को साक्षात करने के लिए छात्रों ने रंग भी प्राकृतिक संसाधनों से लिए हैं, ताकि थीम को और सजीव बना सकें।
विज्ञापन


पढ़ाई के साथ प्रोजेक्ट वर्क महत्वपूर्ण
फैशन स्टडीज के छात्रों को थ्योरी की पढ़ाई के साथ प्रोजेक्ट वर्क भी करना होता है। इस प्रोजेक्ट वर्क में विद्यार्थी थीम के चयन से लेकर कलेक्शन को बनाना। उसकी पूरी ब्रांडिंग और विक्रय करने का काम स्वयं करते हैं। नेचर थीम के अलावा छात्रों ने स्टेशनरी थीम, वेस्ट आउट ऑफ बेस्ट, मौसम सहित अन्य थीमों पर भी कपड़े बनाए हैं। इन कपड़ों को छात्र कॉलेज के शो में प्रजेंट करते हैं साथ ही दिल्ली, मुंबई के फैशन वीक में भी प्रजेंट करते हैं। इस प्रोजेक्ट वर्क का उद्देश्य छात्रों को बिजनेस वर्ल्ड से परिचित कराना अपने प्रोडक्ट को बनाकर उसे बेचने की जानकारी देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट वर्क के तहत किया काम
हर साल फै शन डिजाइनिंग के छात्रों को प्रोजेक्ट वर्क करना होता है। प्रोजेक्ट के तहत स्टूडेंट्स को थीम पर कलेक्शन तैयार करना होता है। इस कलेक्शन को बनाने से लेकर विक्रय करने, ब्रांडिंग करने की सभी जिम्मेदारी छात्रों की होती है, ताकि छात्रों को अपने प्रोडक्ट को बनाकर बेचना आ जाए। - डॉ. रीमा वार्ष्णेय एचओडी फैशन विभाग विद्या नॉलेज पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed