फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाए- सोम

सरकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाए- सोम

Sun, 23 Jun 2019 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाए- सोम
सरकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाए : सोम
विज्ञापन

सरधना। सरधना विकास खंड कार्यालय पर शनिवार को ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों की संयुक्त बैठक हुई। मुख्य अतिथि विधायक संगीत सोम रहे। बैठक में एसडीएम, बीडीओ व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित हुए। इस दौरान विभागो में चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर विकास खंड कार्यालय के भवन के जीर्णोद्घार के बाद विधायक संगीत सोम ने फीता काटकर उद्घाटन किया और पौधारोपण किया।

बैठक में एसडीएम अमित कुमार भारतीय, खंड विकास अधिकारी सुनीत कुमार, पशु चिकित्साधिकारी जयप्रकाश, थानाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह राठौर, एसडीओ विद्युत कुमार अनिकेत, खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत समेत तमाम विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक संगीत सोम ने कहा कि अनेक विभागों में चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दें। फरीदपुर ग्राम प्रधान शिवकुमार ने कहा कि आयुष्मान कार्ड से कुछ पात्र लोग भी वंचित रह गए हैं उनके भी यह कार्ड बनवाए जाएं। वहीं कन्या विवाह के लिए मिलने वाली राशि से सामूहिक विवाह सामारोह फिर उसके बाद स्वयं रस्में पूरी करनी पड़ती है। इस मौके पर पशु चिकित्साधिकारी जयप्रकाश ने भी गोवंश के बारे में जानकारी दी। बैठक में एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने भी अनेक जानकारियां दीं। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत, शेखर सोम, नीलेश मिश्रा, तरसेमपाल पुंडीर, कृष्णपाल, पुष्पेंद्र, सुनील कुमार, कृष्णपाल, विनोद, रार्धना प्रधान अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed