फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सामूहिक विवाह योजना से शहरवासियों ने फेरा मुंह

सामूहिक विवाह योजना से शहरवासियों ने फेरा मुंह

Thu, 20 Jun 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह योजना से शहरवासियों ने फेरा मुंह
सामूहिक विवाह योजना से शहरवासियों ने फेरा मुंह
विज्ञापन


मेरठ। शहरवासी सरकार द्वारा संचालित सामूहिक विवाह योजना से मोहभंग कर रहे हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि समाज कल्याण विभाग की ओर से 27 जून को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह के लिए शहर क्षेत्र से नगर निगम को सिर्फ एक लाभार्थी ने आवेदन दिया है। जिससे विभाग चिंतित है। समाज कल्याण अधिकारी मौ.मुश्ताक अहमद ने बताया कि इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के लिए सामाजिक संस्थाओं को आगे आना होगा।
यह है योजना
सरकार ने गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की विवाह के लिए सामूहिक विवाह योजना को शुरू किया था। इस योजना में दो लाख रुपये आय प्रमाण पत्र बनाने के बाद वर-वधू की जोड़ी बनाने पर आवेदन किया जाता है। इसके बाद समाज कल्याण विभाग की ओर से सामूहिक विवाह कराया जाता है। इसमें वधू के खाते में 35 हजार रुपये और विवाह संस्कार के लिए दस हजार की सामग्री दी जाती है। सामग्री के रुप में एक साड़ी, एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया, एक मोबाइल, एक वैनिटी किट, एक जोड़ी पेंट शर्ट का कपड़ा, बर्तन आदि दिए जाते हैं। इस योजना में मेरठ की प्रगति धीमी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रिपोर्ट तलब की थी। इसके बाद समाज कल्याण विभाग हरकत में आया है।
विज्ञापन

रजपुरा ब्लॉक से सबसे ज्यादा आवेदन
27 जून को होने वाले सामूहिक विवाह में सबसे ज्यादा आवेदन रजपुरा ब्लॉक से आए हैं। यहां से इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र 40 लाभार्थियों का चयन किया गया है। वहीं, खंड विकास अधिकारी मेरठ से 6, रोहटा से 7, जानी से 5, खरखौदा से 6, हस्तिनापुर से 7, परीक्षितगढ़ से 5, मवाना से 6, माछरा से 15, सरधना से 5, सरुरपुर से 8, दौराला से 11, नगर पालिका मवाना से 2 और नगर निगम मेरठ से मात्र एक आवेदन प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed