{"_id":"5d0a9f278ebc3e617666c303","slug":"15609771776-meerut-news22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की लूट का खुलासा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की लूट का खुलासा नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ दिन बाद भी लाखों की लूट का खुलासा नहीं
मवाना। नौ दिन पूर्व शराब ठेकेदार के मुनीम से बाइक सवार बदमाशों ने चार लाख दस हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस एक सप्ताह बाद भी बदमाशों तक पहुंचने में असफल रही है। पुलिस ने इस मामले में इंचौली क्षेत्र के एक गां निवासी कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।
उल्लेखनीय है कि गत 10 जून की सुबह सिखेड़ा निवासी मनीष मवाना में पांच शराब ठेकों से से करीब चार लाख दस हजार रुपये की रकम लेकर राफन के पास पेपर मिल में भुगतान के लिए जा रहा था। इंद्रप्रस्थ मंडप के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लूट लिया था। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पीड़ित मनीष से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन पीड़ित ने उक्त युवकों के लूट में शामिल होने से इंकार कर दिया। चारों युवकों को क्राइम ब्रांच की टीम अपने साथ ले गई। थाना प्रभारी विनय आजाद का कहना है कि उनको सूचना मिली थी। जिस पर क्राइम ब्रांच के साथ जाकर हिरासत में लिया था। लेकिन ये इस लूट में शामिल नहीं निकले। बदमाशों की तलाश लगातार जारी है।